चिरईगांव ब्लाक में कुप्रबंधन का शिकार हुए आरआरसी सेंटर

चिरईगांव ब्लाक में कुप्रबंधन का शिकार हुए आरआरसी सेंटर

 

  • कई गांवों में कूड़ा गाड़ी का संचालन भी ठप

 

चिरईगांव/वाराणसी

जनपद के चिरईगांव विकास खण्ड के कई ग्राम पंचायतों में बने आरआरसी सेंटर कुप्रबंधन का शिकार हो गये हैं। स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत गांवों में लाखों रुपए खर्च करके बनाये गये आरआरसी फिलहाल बदहाली का दंश झेल रहे हैं।बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायतों से कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां भी खरीदी गई हैं और गाड़ियों के संचालन हेतु हर गांव में कर्मचारी भी रखे गए हैं लेकिन गांवों में कूड़ा गाड़ियों का संचालन बन्द होने से आरआरसी सेन्टरों की स्थिति बदहाल नजर आ रही है।क्षेत्र के कमौली,व्यासपुर,गिरधरपुरा,झांझूपुर,पानापुर,चुकहां,सोनबरसा सहित दर्जनों गांवों की सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है।

फोटो सेशन तक सिमटी सफाई ब्यवस्था-

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मियों के नहीं आने व कूड़ा उठान नहीं होने के कारण लोग बोरियों में भर कर खाली जगहों पर कूड़ा फेंक रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यदि यही स्थित रही तो आने वाले समय में संक्रामक रोगों के फैलने से इनकार नहीं किया जा सकता।

हालांकि ब्लाक के एडीओ पंचायत कमलेश कुमार सिंह का दावा है कि ब्लाक में कुल 189 सफाई कर्मचारियों की तैनाती हैं गांवों में सफाई करते हुए सफाईकर्मी सफाई करते हुए फोटो भी भेजते हैं और कूड़ा गाड़ियां नियमित रूप से चल रही हैं लेकिन यदि ग्रामीणों की शिकायत सही पायी गयी सम्बंधित सफाईकर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी।

Related post

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…
एयरटेल ने लॉन्च की प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा, ग्राहकों को मिलेगा बेहतर नेटवर्क अनुभव

एयरटेल ने लॉन्च की प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा, ग्राहकों को…

  वाराणसी:: भारती एयरटेल ने आज प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा लॉन्च करने की घोषणा की। यह नई सेवा 5जी स्लाइसिंग तकनीक का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *