मैरिको ने अपनी प्रमुख सी एस आर शिक्षा पहल को नया रूप देते हुए निहार शांति मज़बूती की पाठशाला का अनावरण किया

मैरिको ने अपनी प्रमुख सी एस आर शिक्षा पहल को नया रूप देते हुए निहार शांति मज़बूती की पाठशाला का अनावरण किया

 

वाराणसी । आगामी बाल दिवस के अवसर पर, भारत की अग्रणी एफएमसीजी कंपनियों में से एक, मैरिको लिमिटेड ने अपनी प्रमुख शिक्षा-केंद्रित सीएसआर पहल को नई पहचान देने की घोषणा की। इसके तहत निहार शांति पाठशाला फनवाला अब निहार शांति मज़बूती की पाठशाला के नाम से जानी जाएगी। यह परिवर्तन निहार शांति के बदलते उद्देश्य के अनुरूप है, जो महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें ऐसे मज़बूत फैसले लेने के लिए प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है, जिनसे उनके परिवारों को लाभ मिले और बेहतर भविष्य का निर्माण हो।

 

पिछले कई वर्षों से यह कार्यक्रम वंचित समुदायों के बच्चों की बुनियादी शिक्षा और शैक्षणिक परिणामों को बेहतर बनाने पर केंद्रित रहा है। इसका उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से समाज में सार्थक बदलाव लाना है। विभिन्न पहलों के माध्यम से इस कार्यक्रम ने अब तक 1.26 लाख से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया है और लगभग 12.69 लाख विद्यार्थियों को लाभ पहुँचाया है। वित्त वर्ष 2025-26 में ही इस पहल से 3,500 से अधिक बच्चों (3-6 वर्ष आयु वर्ग), 260 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं और 1,500 से अधिक अभिभावक लाभान्वित हुए हैं।

 

इस बदलाव पर टिप्पणी करते हुए, मैरिको लिमिटेड के चीफ लीगल ऑफिसर, ग्रुप काउंसिल एवं सचिव, सीएसआर समिति, अमित भसीन ने कहा, “शिक्षा में न केवल किसी बच्चे का भविष्य संवारने, बल्कि परिवारों और समुदायों को भी सशक्त बनाने की शक्ति है। वर्षों से हम गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा के माध्यम से बच्चों के सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने और उनके लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की परिकल्पना के अनुरूप बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) पर हमारा विशेष ध्यान है। हम बच्चों में आवश्यक कौशल, आत्मविश्वास और सीखने की मजबूत नींव विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे बदलती दुनिया में आगे बढ़ सकें। नई पहचान के साथ, निहार शांति मज़बूती की पाठशाला केवल मनोरंजक और सहभागितापूर्ण गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सार्थक और दीर्घकालिक प्रभाव सृजित करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। यह परिवर्तन हमारे इस विश्वास को और मजबूत करता है कि शिक्षा की मजबूत नींव बच्चों परिवारों, समुदायों और व्यापक रूप से समाज के लिए सशक्त भविष्य का निर्माण कर सकती है।”

Related post

मैरिको ने अपनी प्रमुख सी एस आर शिक्षा पहल…

  वाराणसी । आगामी बाल दिवस के अवसर पर, भारत की अग्रणी एफएमसीजी कंपनियों में से एक, मैरिको लिमिटेड ने अपनी…
सफाई से कहीं बढ़कर: हिमालया बेबीकेयर ने शिशु के नहाने के समय के लिए पेश की खास मॉइस्चराइजिंग केयर

सफाई से कहीं बढ़कर: हिमालया बेबीकेयर ने शिशु के…

  वाराणसी । डॉक्टरों द्वारा सर्वाधिक अनुशंसित नंबर 1 ब्रांड, हिमालया बेबीकेयर ने अपने एक्स्ट्रा मॉइस्चराइजिंग बेबी सोप के लिए एक…
चेतगंज पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

चेतगंज पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

  वाराणसी। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ चेतगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मांझा बरामद किया। थाना प्रभारी पवन पांडेय और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *