प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक के घर पहुच व्यक्त की संवेदना

प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक के घर पहुच व्यक्त की संवेदना

 

पिण्डरा/ वाराणसी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय शनिवार को सायंकाल में करेमुवा स्थित मृतक सचिन राजभर के घर पहुच कर शोक संवेदना व्यक्त की।

शनिवार को सायँ साढ़े 5 बजे सीधे मृतक के घर पर पहुचे उसके पिता विजय राजभर से मिलकर इकलौते बेटे के मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। विदित हो कि क्लिनिक संचालक सचिन राजभर 27 वर्ष की बाइक से सिंधोरा से घर जाते समय रास्ते मे संदिग्ध परिस्थितियों में 20 अक्टूबर को गिरने से मौत हो गई थी। उसके बाद से ही परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए पीएम रिपोर्ट की मांग कर रहे हैं।

वही प्रदेश अध्यक्ष के साथ शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार राजू राम, शशिकांत मिश्रा, दीना सिंह, श्याम बाबू सिंह, राजेश साहू, राम सेनेही पांडेय, रतनलाल सेठ, रिंकू सिंह, डॉ नागेश उपाध्याय, काशीनाथ राजभर, राकेश सिंह रिशु, शिवपूजन सिंह, विनय उपाध्याय समेत अनेक लोग रहे।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *