त्रिपदा पब्लिक स्कूल में रंगोली और दीया सजावट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

त्रिपदा पब्लिक स्कूल में रंगोली और दीया सजावट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पिंडरा/ वाराणसी । रमईपुर स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में दीपावली त्योहार के पूर्व छात्रों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रंगोली और दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था, बल्कि दीपावली के संदेश को भी उन तक पहुँचाना रहा।

 

रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने रंगों और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया, जबकि दीया सजावट प्रतियोगिता में पारंपरिक दीपों को अनोखे ढंग से सजाया गया। सभी रंगोलियाँ और दीयों ने एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक कन्हैया लाल पटेल ने कहाकि ऐसे आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम और अपने कला कौशल को निखारने का अवसर मिलता है। रंगोली प्रतियोगिता में राधाकृष्णन सदन प्रथम, विवेकानंद सदन द्वितीय, कलाम एवं आर्यभट्ट सदन तृतीया स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related post

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…
पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *