गणित-विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, मेधावी हुए पुरस्कृत

गणित-विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, मेधावी हुए पुरस्कृत

मिर्जामुराद/ वाराणसी। मेंहदीगंज गांव स्थित शिव शक्ति शिक्षण संस्थान परिसर में रविवार को बाबा न्यू सक्सेज कोचिंग क्लासेज व सीताराम हास्पिटल (मिर्जामुराद) के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय गणित-विज्ञान व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में कक्षा तीन से इंटर तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी अजय पटेल, गौतम बुद्ध सिंह, वैभव वर्मा, यथार्थ, शाश्वत, आर्यन, अंशिका, ओम, अंकिता, आयुष, सुजीत, अनन्या, वैभव समेत अन्य छात्र-छात्राओं को मेडल व साइकिल, प्रेस मशीन, कुर्सी, स्टडी लैंप, थर्मस, घड़ी, जनरल नालेज बुक आदि देकर पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल के विभिन्न स्कूल के 400 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि के रूप में सीताराम हास्पिटल के प्रबंधक डा.शैलेन्द्र चतुर्वेदी (अनिल) व विशिष्ट अतिथि डा.आसिफ रेहान उपस्थित रहे।संचालन कोचिंग संचालक व आयोजक मो.आफताब व धन्यवाद ज्ञापन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शकील अहमद ने किया।

इस अवसर पर शिक्षण संस्थान के प्रबंधक विनय श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त फौजी प्रदीप सिंह, तहसील बार एसो.के पूर्व महामंत्री नंदकिशोर पटेल, अखिलेश यादव, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष व पत्रकार शैलेन्द्र सिंह ‘पिन्टू’, मो.सुल्तान, रहिशाबानो, अमरनाथ शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।

Related post

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य…

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ दिनांक 12/05/2026 को शिहान अख्तर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।…
एयरटेल ने यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई 5जी साइट्स के साथ अपने नेटवर्क का विस्तार किया    399 के रिचार्ज पैक में 28 दिनों के लिए पूरी तरह अनलिमिटेड 4जी और 5जी डेटा प्लान

एयरटेल ने यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई…

लखनऊ: भारत की अग्रणी टेलीकॉम सर्विस प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने आज घोषणा की है कि उसने पिछले…
ये कैसा ओवरब्रिज! जो बनकर भी राहगीरों को नहीं दे पा रहा रास्ता

ये कैसा ओवरब्रिज! जो बनकर भी राहगीरों को नहीं…

  जर्जर व क्षतिग्रस्त रास्तों से गुजर रहे राहगीर व परीक्षार्थी एक किमी के सफर के लिए 5 किमी का चक्कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *