धूमधाम से मनाया गया दशहरा,राम ने रावण को मारकर लंका पर पाई जीत

धूमधाम से मनाया गया दशहरा,राम ने रावण को मारकर लंका पर पाई जीत

 

भरत मिलाप का दृश्य देख कर भावुक हुए दर्शक

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्थानीय चौबेपुर बाजार के साथ चंद्रावती धौरहरा गोकुलपुर समेत कई जगह पर दशहरा रामलीला में रावण वध होने पर पुतला दहन किया गया। इसी प्रकार चौबेपुर बाजार में श्री रामलीला समिति चौबेपुर के द्वारा आयोजित रामलीला मे बुराई का प्रतीक रावण का अंत होते ही आसमान में सतरंगी आतिशबाजी की छटा बिखर गई और जय श्रीराम के उद्घोष गुंजायमान होते रहे। दशहरा मेला में शाम से लेकर देर रात भीड़ रही, जहां बच्चों में झूले और चटपटे खानपान का मजा लिया। देर शाम शुरु हुई लीला में भगवान श्रीराम ने आततायी रावण का अंत किया तो जय श्रीराम से माहौल गूंज उठा। इसके बाद रामलीला के श्रीराम के हाथों रावण पुतला दहन किया गया।वहीं दशहरा के दूसरे दिन रविवार को लंकाधिपति रावण के वध के बाद भगवान श्रीराम और भरत का मिलाप हुआ। दोनों भाई गले मिले तो हनुमान ने हर्षित होकर फूूलों की वर्षा की।राम व भरत के गले मिलते ही उपस्थितदर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे।इसके बाद गुरु वशिष्ठ ने अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंत्रोच्चारण के साथराज्याभिषेक कराया इसके साथ लीला को विराम दिया गया।इस दौरान बी एच यू के प्रोफेसर डॉक्टर ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है विजयदशमी पर्व। इस दौरान रामलीला समिति के अवनीश चंद्र बरनवाल कालिका प्रसाद जायसवाल अश्वनी चौबे कंचन श्याम मोहन गुप्ता प्रदीप सोनी राजू सेठ अजय गुप्ता अकेला राहुल सेठ प्रेमचंद सेठ महेंद्र सेठ कटरु अमित उपाध्याय विपुल उपाध्याय राम जी मोदनवाल प्रिंस चौरसिया धर्मवीर गुप्ता के साथ आदि लोग मौजूद रहे।

Related post

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…
पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *