सुनील भारती मित्तल को यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ द्वारा डॉक्टरेट इन बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (ऑनोरिस कॉज़ा) की उपाधि से सम्मानित किया गया

सुनील भारती मित्तल को यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ द्वारा डॉक्टरेट इन बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (ऑनोरिस कॉज़ा) की उपाधि से सम्मानित किया गया

सुनील भारती मित्तल

 

भारती एंटरप्राइजेज को यह घोषणा करते हुए गर्व है कि इसके संस्थापक और चेयरमैन श्री सुनील भारती मित्तल को यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ, यूनाइटेड किंगडम द्वारा बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है।यह सम्मान यूनिवर्सिटी की समर ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान ऐतिहासिक बाथ एबे में प्रदान किया गया। यह उपाधि श्री मित्तल के वैश्विक व्यापार, उद्यमिता और समाज सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दी गई है।

श्री सुनील भारती मित्तल भारतीय दूरसंचार क्रांति के अग्रदूत माने जाते हैं और उन्होंने भारती एयरटेल—जो विश्व की अग्रणी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है—के माध्यम से वैश्विक संचार परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।टेलीकॉम और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर वित्तीय सेवाओं और स्पेस कम्युनिकेशन तक विभिन्न क्षेत्रों में उनके नेतृत्व ने उद्योग जगत को नई दिशा दी है। साथ ही, शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता, उनके उद्देश्यपरक दृष्टिकोण, नवाचार के प्रति समर्पण और वैश्विक दृष्टिकोण को दर्शाती है।

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ के वाइस-चांसलर और प्रेसिडेंट प्रोफेसर फिल टेलर ने कहा:“हमें श्री सुनील भारती मित्तल की उद्यमिता, नेतृत्व और समाज सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करते हुए गर्व हो रहा है। उन्होंने न केवल एक विश्वस्तरीय वैश्विक उद्यम की स्थापना की है, बल्कि उनके मानवीय प्रयासों ने शिक्षा और ग्रामीण विकास के माध्यम से 3.7 मिलियन से अधिक बच्चों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। वह हमारे स्नातक छात्रों के लिए यह सशक्त संदेश छोड़ते हैं कि समाज को कुछ लौटाना कितना महत्वपूर्ण है—और हमें उम्मीद है कि यह भावना उन्हें उनके भावी करियर में प्रेरित करेगी। हम श्री मित्तल का हमारे पूर्व छात्र समुदाय में हार्दिक स्वागत करते हैं, जहां अब वे अपने पुत्र और पुत्री के साथ शामिल हो गए हैं, जिन्होंने पूर्व में हमारी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज़ से स्नातक किया।“

Related post

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…
पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *