जिलाधिकारी ने शिवरामपुर घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं ठहरने सहित की गई अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने शिवरामपुर घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं ठहरने सहित की गई अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाय,ताकि श्रद्धालुओं को कोई भी समस्या न होने पाए-जिलाधिकारी* 
       बलिया (जागरूक एक्सप्रेस)  ।   जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने कार्तिक पूर्णिमा पवित्र स्नान के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों के साथ शिवरामपुर घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं के ठहरने सहित की गई अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान शिवरामपुर घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए की गई बैरिकेडिंग,राहत कैंप तथा पंडाल गांव आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाय,ताकि श्रद्धालुओं को कोई भी समस्या न होने पाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद,बलिया को साइनेज तथा संपूर्ण मेला क्षेत्र का वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित दुकानदारों से वार्ता करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण नाश्ता/भोजन बिक्री किया जाएगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने महावीर घाट से लेकर शिवरामपुर घाट तक की गई झाड़ियों की सफाई एवं बैरिकेडिंग के कार्यों का भी जायजा लिया।  निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर, अपर जिलाधिकारी श्री डी0 पी0 सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन तथा नगर मजिस्ट्रेट श्री इंद्रकांत द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *