नवरात्रि पर शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

नवरात्रि पर शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

 

वाराणसी। आगामी नवरात्रि पर्व पर शैलपुत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व सुगम दर्शन-पूजन तथा यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा ने आज स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल, एडीएम सिटी राजेश कुमार व थाना प्रभारी मौजूद रहे। अपर पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि मंदिर परिसर, प्रवेश-निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, अलग-अलग प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, पार्किंग व डायवर्जन की व्यवस्था की जाए। संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तुओं पर विशेष नजर रखने, महिला पुलिस की तैनाती और अफवाहों से बचने की अपील भी की गई।

Related post

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…
पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *