आईडीएफ डेयरी इनोवेशन अवॉर्ड्स 2026 में एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान

आईडीएफ डेयरी इनोवेशन अवॉर्ड्स 2026 में एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान

  • महिला डेयरी किसानों के स्वामित्व, नेतृत्व और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को मिली वैश्विक पहचान
    लखनऊ : एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज (एनडीएस), जो राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक संस्था है, को इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन (आईडीएफ) डेयरी इनोवेशन अवॉर्ड्स 2026 में दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार एनडीएस की पहल ‘’महिलाएं स्वामित्व रखती हैं। महिलाएं नेतृत्व करती हैं। महिलाएं समृद्ध होती हैं: गुमनामी से पहचान तक’ के लिए प्रदान किए गए। पुरस्कार समारोह 16 नवंबर 2026 को ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में आयोजित किया गया।
    ये पुरस्कार एनडीडीबी एवं एनडीएस के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने प्राप्त किए। इस अवसर पर भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव श्री नरेश पाल गंगवार, एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सी. पी. देवानंद तथा विभिन्न मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन्स (एमपीओ) की महिला बोर्ड सदस्य भी उपस्थित थीं।
    इस उपलब्धि पर एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने कहा कि “यह सम्मान उन लाखों महिला डेयरी किसानों का है, जिनका बढ़ता स्वामित्व, नेतृत्व और उद्यमशीलता डेयरी क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला रही है। किसान स्वामित्व वाली संस्थाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि महिला नेतृत्व ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने और एक टिकाऊ डेयरी क्षेत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।“
    एनडीएस को ‘Innovation in Inclusion and Women’s Empowerment in Dairy’ श्रेणी में महिला नेतृत्व वाले एमपीओ मॉडल के लिए सम्मानित किया गया। इस मॉडल के माध्यम से ग्रामीण महिला डेयरी किसानों को डेयरी क्षेत्र में शेयरधारक, उद्यमी और नेतृत्वकर्ता बनने के अवसर मिल रहे हैं। इस श्रेणी में डैनोन एसए और एबॉट जैसी प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थाओं ने भी अपने नवाचार प्रस्तुत किए थे। साथ ही एनडीएस को इस वर्ष पहली बार शुरू किए गए ‘Judges’ Choice Award’ से भी सम्मानित किया गया। विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह पुरस्कार किसी पहल की समग्र उत्कृष्टता, दूरदर्शिता, नवाचार, प्रभाव, विस्तार की संभावनाओं तथा वैश्विक डेयरी क्षेत्र को प्रेरित करने की क्षमता को मान्यता देता है। 23 देशों से प्राप्त 182 प्रविष्टियों में से चयनित ये दोनों पुरस्कार समावेशी, महिला नेतृत्व वाले और किसान स्वामित्व वाले डेयरी तंत्र को विकसित करने में एनडीएस के योगदान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हैं।
    एनडीएस की यह पहल ग्रामीण महिलाओं की डेयरी क्षेत्र में भूमिका को एक नई दिशा दे रही है। इसके माध्यम से महिला डेयरी किसान केवल दूध उत्पादन तक सीमित न रहकर उत्पादक संस्थाओं में स्वामित्व और नेतृत्व की जिम्मेदारियां भी संभाल रही हैं। शेयरधारक के रूप में वे संस्थाओं के संचालन, निर्णय प्रक्रिया और उद्यम प्रबंधन में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। इससे न केवल उनकी आर्थिक भागीदारी और उद्यमशीलता क्षमताएं बढ़ रही हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व को भी मजबूती मिल रही है।
    वर्तमान में एनडीएस देश के 15 राज्यों में 25 मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन्स के माध्यम से 15 लाख से अधिक डेयरी किसानों के साथ कार्य कर रहा है। एनडीएस के ये प्रयास श्वेत क्रांति 2.0 के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप हैं, जिसका उद्देश्य डेयरी सहकारी संस्थाओं और उत्पादक संगठनों को सशक्त बनाना, संगठित डेयरी क्षेत्र का विस्तार करना तथा महिला डेयरी किसानों को विकास की मुख्यधारा में अधिक प्रभावी भूमिका प्रदान करना है।

Related post

इंडियन पोटाश लिमिटेड ने यंत्रीकृत गन्ना कटाई की दिशा में बढ़ाया महत्वपूर्ण कदम

इंडियन पोटाश लिमिटेड ने यंत्रीकृत गन्ना कटाई की दिशा…

  उप गन्ना आयुक्त, देवीपाटन मंडल श्री आर. बी. राम ने किसान सम्मेलन का उद्घाटन किया तथा गन्ना हार्वेस्टर के संचालन…
मैरिको ने अपनी प्रमुख सी एस आर शिक्षा पहल को नया रूप देते हुए निहार शांति मज़बूती की पाठशाला का अनावरण किया

मैरिको ने अपनी प्रमुख सी एस आर शिक्षा पहल…

  वाराणसी । आगामी बाल दिवस के अवसर पर, भारत की अग्रणी एफएमसीजी कंपनियों में से एक, मैरिको लिमिटेड ने अपनी…

मैरिको ने अपनी प्रमुख सी एस आर शिक्षा पहल…

  वाराणसी । आगामी बाल दिवस के अवसर पर, भारत की अग्रणी एफएमसीजी कंपनियों में से एक, मैरिको लिमिटेड ने अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *