एयरटेल ने लॉन्च की प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा, ग्राहकों को मिलेगा बेहतर नेटवर्क अनुभव

एयरटेल ने लॉन्च की प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा, ग्राहकों को मिलेगा बेहतर नेटवर्क अनुभव

 

वाराणसी:: भारती एयरटेल ने आज प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा लॉन्च करने की घोषणा की। यह नई सेवा 5जी स्लाइसिंग तकनीक का उपयोग करती है, जिससे पोस्टपेड ग्राहकों को स्थिर और बेहतर नेटवर्क का अनुभव मिलेगा। यह सेवा विशेष रूप से उन व्यस्त ग्राहकों के लिए तैयार की गई है, जो काम, मनोरंजन या ऑनलाइन सहयोग के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी पर निर्भर रहते हैं।इस सेवा के लिए एयरटेल ने अपने 5जी नेटवर्क को नेटवर्क स्लाइसिंग तकनीक की उन्नत क्षमताओं से सशक्त बनाया है। यह तकनीक नेटवर्क को अधिक स्मार्ट और कुशल बनाते हुए अतिरिक्त क्षमता तैयार करती है, जिससे प्रायोरिटी ग्राहकों को बेहतर और निर्बाध अनुभव सुनिश्चित किया जा सकता है। नेटवर्क क्षमता को इंटेलीजेंट और डायनेमिक तरीके से विभाजित कर एयरटेल अपने पोस्टपेड ग्राहकों को अधिक स्थिर, भरोसेमंद और लगातार बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है, विशेष रूप से उन परिस्थितियों में जब नेटवर्क पर ट्रैफिक का दबाव अधिक हो। लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने कहा, “एयरटेल में हमारा फोकस ऐसे सार्थक समाधानों पर है, जो ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाएं। प्रायोरिटी पोस्टपेड, 5जी स्लाइसिंग तकनीक से संचालित हमारा नया समाधान है। यह ग्राहकों को तेज, स्थिर और भरोसेमंद कनेक्टिविटी प्रदान करता है, चाहे वे ट्रैफिक में क्लाइंट कॉल अटेंड कर रहे हों, किसी भीड़भाड़ वाले कॉन्सर्ट में स्ट्रीमिंग कर रहे हों या व्यस्त बाजार में कैब बुक कर रहे हों।“एयरटेल प्रायोरिटी सेवा हमारे सभी पोस्टपेड प्लान्स पर उपलब्ध है।

Related post

आईडीएफ डेयरी इनोवेशन अवॉर्ड्स 2026 में एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान

आईडीएफ डेयरी इनोवेशन अवॉर्ड्स 2026 में एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज…

महिला डेयरी किसानों के स्वामित्व, नेतृत्व और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को मिली वैश्विक पहचान लखनऊ…
इंडियन पोटाश लिमिटेड ने यंत्रीकृत गन्ना कटाई की दिशा में बढ़ाया महत्वपूर्ण कदम

इंडियन पोटाश लिमिटेड ने यंत्रीकृत गन्ना कटाई की दिशा…

  उप गन्ना आयुक्त, देवीपाटन मंडल श्री आर. बी. राम ने किसान सम्मेलन का उद्घाटन किया तथा गन्ना हार्वेस्टर के संचालन…
मैरिको ने अपनी प्रमुख सी एस आर शिक्षा पहल को नया रूप देते हुए निहार शांति मज़बूती की पाठशाला का अनावरण किया

मैरिको ने अपनी प्रमुख सी एस आर शिक्षा पहल…

  वाराणसी । आगामी बाल दिवस के अवसर पर, भारत की अग्रणी एफएमसीजी कंपनियों में से एक, मैरिको लिमिटेड ने अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *