उपनिरीक्षक विवेक सिंह ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

उपनिरीक्षक विवेक सिंह ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

 

  • सिगरा पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है

वाराणसी। फर्जी दस्तावेज बनाकर L&T फाइनेंस से लाखों का लोन पास कराने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार। कमिश्नरेट के थाना सिगरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एल एंड टी फाइनेंस कंपनी से लाखों रुपये का लोन पास कराकर गबन करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।मुखबीर की सूचना पर उपनिरीक्षक विवेक सिंह द्वारा इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक विवेक सिंह ने अपने सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और उसको गिरफ़्तार किया
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी काशी ज़ोन, एडीसीपी काशी ज़ोन तथा एसीपी चेतगंज के पर्यवेक्षण में सिगरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अलाउद्दीन पुत्र शेख आयूब निवासी काबीरुद्दीनपुर, थाना गौरा बादशाहपुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बुधवार को फातमान रोड कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड की सिगरा स्थित शाखा में कार्यरत सेल्स एग्जीक्यूटिव अलाउद्दीन ने कंपनी के छह ग्राहकों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर करीब 6 लाख 61 हजार 752 रुपये का लोन पास कराया। आरोप है कि उसने कूट रचित दस्तावेजों और फर्जीवाड़े के जरिए रकम हड़प ली और कंपनी को धोखा देकर फरार हो गया।
मामले में कंपनी के अधिकृत अधिकारी अमित मिश्रा की तहरीर पर थाना सिगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान आरोपी को कंपनी से निलंबित कर बाद में निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के साथ, उपनिरीक्षक विवेक सिंह, आरक्षी आशीष गिरी एवं रिक्रूट कांस्टेबल रवि कुमार की अहम भूमिका रही।

Related post

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…
पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *