MG विंडसर बनी पहले दिन 15,176 बुकिंग हासिल करने वाली भारत की पहली पैसेंजर ईवी

MG विंडसर बनी पहले दिन 15,176 बुकिंग हासिल करने वाली भारत की पहली पैसेंजर ईवी

वाराणसी । भारत की पहली इंटेलिजेंट सी यू वी, एम जी विंडसर ई वी की बुकिंग गुरुवार, 3 अक्टूबर, 2024 की सुबह 7:30 बजे से शुरू हो गई है। बुकिंग शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर विंडसर ईवी को ग्राहकों की ओर से जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। 24 घंटे के भीतर, कंपनी को 15,176 यूनिट्स की बुकिंग प्राप्त हुई है। यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली एम जी विंडसर भारत की पहली पैसेंजर ई वी बन गई है। एम जी विंडसर की यह उपलब्धि बताती है कि भारतीय बाजार में चार पहिया ईवी की मांग कितनी तेजी से बढ़ रही है, इसके साथ ही ग्राहकों की यह प्रतिक्रिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर लोगों के रुझान में बदलाव को भी प्रदर्शित करती है।
ग्राहकों के इस शानदार रिस्पॉन्स के बारे में बात करते हुए जे एस डब्लू  एम जी मोटर इंडिया के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर सतिंदर सिंह बाजवा ने कहा, “हमारे ग्राहक जिन्होंने एम जी विंडसर को तहे दिल से अपनाया, उसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। हमारे ग्राहकों के इसी प्यार के चलते विंडसर ने केवल एक दिन में 15,176 बुकिंग का मील का पत्थर हासिल किया है। इस उपलब्धि ने MG विंडसर को भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल के बाजार की एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित किया है। एम जी विंडसर यह बेंचमार्क हासिल करने वाली पहली ईवी बन गई है। एम जी विंडसर की यह लोकप्रियता बताती है कि भारतीय कार खरीदारों के बीच टिकाऊ, किफायती और रायडर फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन के विकल्पों की मांग कितनी तेजी से बढ़ रही है। हम इस बदलाव का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं, साथ ही हमारा प्रयास है कि हम आगे भी इसी प्रकार इनोवेटिव, इंटेलिजेंट और पर्यावरण के अनुकूल मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश करते रहेंगे।”
विंडसर ई वी में सेडान का आराम और एस यु वी का बड़ा आकार, दोनों ही खूबियां देखने को मिलती हैं। इंटेलिजेंट सी यू वी में एयरोडायनामिक डिज़ाइन, बड़ा और खूबसूरत इंटीरियर, आकर्षक लुक, भरोसेमंद सुरक्षा, स्मार्ट कनेक्टिविटी, ड्राइविंग आराम जैसे कई हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं। Battery as a Service (BaaS) प्रोग्राम के तहत कार खरीदारों के लिए यह कार 9.99 लाख रुपये + 3.5 रुपये/किमी* की आकर्षक शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसे सीधे खरीदने का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसके तहत इसकी कीमत 13,49,800 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
एम जी विंडसर ईवी में 38 kWh की Li-ion बैटरी दी गई है। यह बैटरी पैक IP67 प्रमाणित है। इसमें चार ड्राइविंग मोड (इको+, इको, नॉर्मल और स्पोर्ट) मिलते हैं। यह 100KW (136ps) पावर और 200Nm टॉर्क के साथ बेहद दमदार पर्फोर्मेंस देती है। MG विंडसर ईवी एक बार चार्ज करने पर 332** किमी की ARAI प्रमाणित रेंज प्रदान करती है। यह CUV तीन वेरिएंट एक्साइट, एक्सक्लूसिव और एसेंस में उपलब्ध है। इसे स्टारबर्स्ट ब्लैक, पर्ल व्हाइट, क्ले बेज और फ़िरोज़ा ग्रीन जैसे चार वाइब्रेंट रंगों के विकल्प में पेश किया गया है।
विंडसर EV में कई ऐसी खूबियां हैं जो उद्योग में पहली बार पेश की गई हैं। विंडसर के ये फीचर इस कार को चलाने के अनुभव को और भी बेहतर बनाती हैं। विंडसर के पहले मालिक को लाइफ टाइम बैटरी वारंटी, MG ऐप पर eHUB के माध्यम से पब्लिक चार्जर पर एक साल तक फ्री चार्जिंग, 3 साल/45,000 किमी*** के बाद 60% बायबैक का भरोसा मिलता है। इसके साथ ही विंडसर को MG ई-शील्ड के साथ पेश किया गया है। MG ई-शील्ड में ग्राहक के मन की शांति के लिए 3-3-3 पैकेज (वाहन पर 3 साल की असीमित किमी वारंटी/3 साल का RSA कवरेज/3 लेबर-फ्री सर्विस) प्रदान किया जाता है।

Related post

चेतगंज पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

चेतगंज पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

  वाराणसी। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ चेतगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मांझा बरामद किया। थाना प्रभारी पवन पांडेय और…
नवरात्रि पर शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

नवरात्रि पर शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

  वाराणसी। आगामी नवरात्रि पर्व पर शैलपुत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व सुगम दर्शन-पूजन तथा यातायात…
नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *