मनाया जा रहा है सम्पूर्ण भारतीय रेल पर विशेष स्वच्छता अभियान 4.0

  लखनऊ। ‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत मिशन’ के अन्तर्गत सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2024’ विशेष स्वच्छता अभियान 4.0 मनाया जा रहा है।      इसी परिप्रेक्ष्य में आज पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में मण्डल के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर गहन साफ-सफाई हेतु ‘स्वच्छ स्टेशन दिवस’ का आयोजन किया गया।      इस दौरान रेलवे अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारियों ने साथ में स्वच्छता की शपथ ली तथा उक्त रेलवे स्टेशनों पर सरकुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज, वाहन पार्किग तथा स्टेशन परिसर में गहन साफ-सफाई हेतु सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता से संबंधित उपकरणों एवं संयंत्रो की उपलब्धता एवं उनकी क्रियाशीलता, स्वच्छता संयंत्रों एवं औजा़रो के उचित रखरखाव तथा कूड़े एवं कचरे का वर्गीकरण के आधार पर संग्रह एवं निस्तारण किया गया। स्टेशनों के प्लेटफार्माे पर उपलब्ध शौचालयों, पेयजल बूथों तथा यात्रियों के बैठनें हेतु बेंचो की सफाई एवं डस्टबिन की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी साथ ही स्टेशनों पर उपलब्ध सोलर पावर उपकरण की साफ-सफाई तथा क्रियाशीलता को भी जॉचा गया।      मण्डल के स्टेशनों पर यात्रियों के स्वच्छता जागरूकता हेतु ’स्वच्छता सेल्फी प्वाइंट’ भी लगाये गये है। विशेष रूप से आम जनमानस को रेलवे स्टेशनों, ट्रैक, यार्ड या डिपो परिसर में खुले में शौच न किये जाने तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु जागरूक किया जा रहा है तथा रेलकर्मियों द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कालोनियों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य हेतु “स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत” के नारे के साथ प्रभात फेरियां निकाली जा रहीं है। ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ विशेष स्वच्छता अभियान 4.0 के अर्न्तगत कल दिनांक 05 अक्टूबर 2024 को ’’स्वच्छ रेलगाड़ी’’ दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *