नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब
छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित नियुक्ति पत्र देने के आरोपी चन्द्रमणि शर्मा को सिगरा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसे सोनिया रोड स्थित उसके कार्यालय से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। आरोपी के खिलाफ सिगरा थाने में धोखाधड़ी और कूटरचना समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, चन्द्रमणि शर्मा पुत्र विंध्याचल शर्मा (32) निवासी 14/120 टी-4ए, त्रिदेव नगर कॉलोनी, सरायनंदन, भेलूपुर और हाल पता आनंद नगर, कंदवा, चितईपुर ने पीड़िता को बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि नौकरी लगवाने के नाम पर उसने करीब छह लाख रुपये लिए। इसके बाद पीड़िता को विश्वास में लेने के लिए कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दे दिया।मामले में सिगरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0338/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 352, 336(3), 338 और 340(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को सी-14/160, डीपी सोनिया रोड स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक विवेक सिंह, मुख्य आरक्षी कृपा सिंधु भारती और आरक्षी उमेश यादव शामिल रहे।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *