निर्माणकार्यो को गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराना सुनिश्चित करें-डीएम

निर्माणकार्यो को गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराना सुनिश्चित करें-डीएम

डीएम ने की 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं/सड़कें की माह सितम्बर  की समीक्षा
आजमगढ़।  जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं/सड़कें की माह सितम्बर 2024 की समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये जा रहे 50 लाख से ऊपर के अधिक लागत के निर्माण कार्यांे की मानिटरिंग करने के लिए कमेटी गठित करते हुए टीम बनायें। टीम में निर्माण कार्याें के संबंधित विभागीय अधिकारी व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी को शामिल करें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि अगली बैठक में टीम द्वारा प्रस्तुत की गयी रिपोर्ट पर उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि जो भी निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं, उसको गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
कार्यदायी संस्था पैकफेड द्वारा तहसील मार्टीनगंज में आवासीय परिसर, राजकीय महिला महाविद्यालय मिर्जापुर, स्वास्थ्य उपकेन्द्र विकास खण्ड अहरौला, गो संरक्षण केन्द्र फूलपुर, निजामाबाद व तहसील सदर, कृषि विज्ञान केन्द्र लेदौरा में प्रशासनिक ब्लाक संबंधी निर्माण कार्य एवं जिला चिकित्सालय में इन्टीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब भवन के निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति व निर्धारित समय सीमा में पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था पैकफेड को निर्माण कार्याें को गुणवत्तायुक्त व समय से पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिये।
इसी के साथ ही उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लि0 द्वारा राजकीय इंजीनियरिंग कालेज देवगांव का निर्माण, सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र बड़सरा खालसा, राजकीय पालिटेक्निक कालेज फूलपुर पवई का निर्माण, कृषि महाविद्यालय कोटवां में महिला छात्रावास का निर्माण तथा कार्यदायी संस्था यूपी सिडको द्वारा सम्भागीय परिवहन कार्यालय एवं सारथी हाल का निर्माण, खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला तथा मंण्डलीय कार्यालय का निर्माण, जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय में आवासीय भवन का निर्माण, कार्यदायी संस्था सेतु निगम द्वारा गोला बाजार मार्ग के घाघरा नदी पर सेतु का निर्माण, बेलइसा में उपरिगामी सेतु का निर्माण, कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ठेकमा में हास्टल का निर्माण, हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय का निर्माण कार्य, राजकीय मेडिकल कालेज आजमगढ़ में 50 शैय्या क्रिटिकल केयर हास्पिटल ब्लाक का निर्माण, मल्टीपर्पज सीड स्टोर अहिरौला व कोयलसा का निर्माण, कार्यदायी संस्था यूपी सीएलडीएफ द्वारा जिला चिकित्सालय/जिला महिला चिकित्सालय आजमगढ़ के चिकित्सा भवन में अग्निशमन का कार्य, गो संरक्षण केन्द्र तहसील लालगंज व स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निर्माण, कार्यदायी संस्था पैक्सफेड द्वारा हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर का निर्माण तथा कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा वृहद गो संरक्षण केन्द्र मेंहनगर का निर्माण, कार्यदायी संस्था प्रान्तीय खण्ड लो0नि0वि0 द्वारा थाना अतरौलिया, कन्धरापुर में 16 व्यक्तियों की क्षमता का बैरक व विवेचना कक्ष का निर्माण, कार्यदायी संस्था निर्माण खण्ड-5 लो0नि0वि0 आजमगढ़ द्वारा 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ में 20 व्यक्तियों की क्षमता का बैरक निर्माण कार्य निर्धारित समय से पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिया कि कार्याें को यथाशीघ्र गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  परीक्षित खटाना, जिला विकास अधिकारी  संजय कुमार सिंह सहित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *