श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से ज्ञान भक्ति वैराग्य की प्राप्ति- डॉ संजय*

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से ज्ञान भक्ति वैराग्य की प्राप्ति- डॉ संजय*

 

  1. अंधविद्यालय में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

 

वाराणसी। श्रीहनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में मानव कल्याणार्थ आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ आज दुर्गाकुंड स्थित अंधविद्यालय प्रांगण में श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार के मूर्ति पर माल्यार्पण कर हुआ। इस अवसर पर वृन्दावन से पधारे कथा प्रवक्ता भागवत मर्मज्ञ डॉक्टर संजय कृष्ण सलिल ने कहा कि श्रीमद् भागवत ग्रंथ वेद उपनिषदों का सार है। यह परमात्मा का अक्षर स्वरूप है इसे श्रवण करने से मनुष्य को भक्ति ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है,और उसके जन्म-जन्मांतर के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि मृत्यु को जानने से मृत्यु का भय मन से मिट जाता है। राजा परीक्षित ने भागवत कथा श्रवण कर सात दिनों में अभय को प्राप्त किया। इसके श्रवण से मनुष्य का भगवान के प्रति अनुराग बढ़ता है तथा यह भक्ति मार्ग को दिखाता है।जहां भागवत कथा होती है वहां का संपूर्ण क्षेत्र सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। आयोजकों ने बताया कि सात दिवसीय यह कथा आगामी 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक होगा। प्रारंभ में व्यासपीठ का पूजन व आरती मनोज गर्ग व शिखा गर्ग ने किया। इस अवसर पर अखिलेश खेमका,नीरज दुबे व रविकुमार सहित काफी संख्या में कथाप्रेमी उपस्थित थे।

Related post

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…
पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *