कश्मीर से कन्याकुमारी राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा पहुंची गुजरात, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

कश्मीर से कन्याकुमारी राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा पहुंची गुजरात, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

 

चौबेपुर/वाराणसी । स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन सान्निध्य में 7 जुलाई से कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाने वाली राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा तमिलनाडु (कन्याकुमारी) सहित दाक्षिण भारत के विविध प्रान्तों के साथ महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ ओडिशा, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान होते हुए गुजरात प्रान्त में पहुँच चुकी है। जहाँ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने महाराज श्री का स्वागत किया।

इस राष्ट्रव्यापी लोक कल्याणकारी दिव्य संकल्प यात्रा की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए लिखा- “विहंगम योग संत समाज की स्थापना के शताब्दी समारोह के अवसर पर 25,000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का आयोजन इस शताब्दी समारोह और महायज्ञ के उत्सव के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर तक भव्य राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा का भी आयोजन किया गया है।

आज तीर्थयात्रा अपने चौथे चरण में लगभग 27,000 किलोमीटर की दूरी काटकर अहमदाबाद के प्रांगण में पहुंची, पूज्य संत प्रवर श्री विज्ञानदेवजी महाराज की प्रेरणादायक उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मैं इस राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा और आगामी दिसम्बर माह में आयोजित दिव्य व भव्य शताब्दी महोत्सव की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।

Related post

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…
पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *