घटिया निर्माण कार्य होने पर ग्रामीणों ने काम कराया बन्द, दिया धरना

घटिया निर्माण कार्य होने पर ग्रामीणों ने काम कराया बन्द, दिया धरना

 

वाराणसी/पिंडरा।पिंडरा विकास खण्ड के बिन्दा ग्राम सभा में पूर्व में बनी सड़क के मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति करने पर काम रोकवाने के बाद सड़क पर ही ग्रामीण धरने पर बैठे गए। एसडीएम के सूचना पर मौके पर पहुचे तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।

बताते चलें कि 2 किमी लंबे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत फोरलेन करखियांव से बिन्दा तक पूर्ण मरम्मत कार्य के तहत सड़क बनी थी। ग्रामीणों के मुताबिक चार माह पूर्व अप्रैल में उक्त सड़क पर गिट्टी डाल कर छोड़ दी गई। उसके बाद अक्टूबर माह में फिर सड़क बननी शुरू हुई तो बिना मानक व गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए तो जेई ने उन्हें धमकी देकर चुप करा दिया। उसके बाद बुधवार को ग्रामीण लामबंद हो गए और सड़क के बीच निर्माण कार्य की जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुचे जेई ने फिर ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य मे बाधा पंहुचाने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। जिसपर ग्रामीणों ने एसडीएम पिंडरा को फोन किया। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार विकास पांडेय मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सम्बंधित जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा जाएगा और मानक और गुणवत्ता के साथ कार्य होंगे। तब जाकर ग्रामीणों दोपहर 12 बजे धरना समाप्त किया।

इस दौरान किसान सभा लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान देवनाथ प्रजापति, स्वतंत्र यादव,अरविंद यादव, आनंद यादव,प्रभुनाथ राजभर, हैदर अली, जयप्रकाश, राजू चौहान, रामबली समेत दर्जनों ग्रामीण रहे।

Related post

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…
पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *