आगामी त्योहार धनतेरस और दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

आगामी त्योहार धनतेरस और दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

 

चौबेपुर/वाराणसी । क्षेत्र में धनतेरस और दीपावली के त्योहारों की तैयारियों को लेकर एक पीस कमेटी की बैठक स्थानीय थाना परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी और चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने की। बैठक में क्षेत्रीय स्वर्णकार समाज और व्यापारियों ने भाग लिया। एसीपी त्रिपाठी ने व्यापारियों को सावधान करते हुए बताया कि धनतेरस और दीपावली पर चोर-उचक्कों की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने स्वर्णकार समाज के सदस्यों से आग्रह किया कि वे नए ग्राहकों से पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, मांगें और लेन-देन के समय सतर्क रहें। यदि कोई संदेह हो, तो तुरंत पुलिस की मदद लें।उन्होंने यह भी बताया कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और व्यापारियों से पटरियों को खाली रखने की अपील की गई, ताकि जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एन.पी. जयसवाल (नन्हें) प्रदीप सोनी राजू सेठ अजय गुप्ता अकेला प्रिंस चौरसिया पिट्टी बंगाली बाबू सेठ.गोल्डी.विक्की सहित कई व्यापारी नेता और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Related post

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य…

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ दिनांक 12/05/2026 को शिहान अख्तर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।…
एयरटेल ने यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई 5जी साइट्स के साथ अपने नेटवर्क का विस्तार किया    399 के रिचार्ज पैक में 28 दिनों के लिए पूरी तरह अनलिमिटेड 4जी और 5जी डेटा प्लान

एयरटेल ने यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई…

लखनऊ: भारत की अग्रणी टेलीकॉम सर्विस प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने आज घोषणा की है कि उसने पिछले…
ये कैसा ओवरब्रिज! जो बनकर भी राहगीरों को नहीं दे पा रहा रास्ता

ये कैसा ओवरब्रिज! जो बनकर भी राहगीरों को नहीं…

  जर्जर व क्षतिग्रस्त रास्तों से गुजर रहे राहगीर व परीक्षार्थी एक किमी के सफर के लिए 5 किमी का चक्कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *