अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन ने धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर स्वर्णकारों के साथ की गोष्ठी

अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन ने धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर स्वर्णकारों के साथ की गोष्ठी

 

पिंडरा/ वाराणसी । अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन आकाश पटेल द्वारा बाबतपुर स्थित गोमती जोन कार्यालय आगामी त्योहार धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर स्वर्णकारों के साथ बैठक हुई। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और पुलिस तथा व्यापारियों के बीच समन्वय को सुनिश्चित करना था।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा त्योहार के दौरान स्वर्णकारों की दुकानों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपायों पर चर्चा।

स्वर्णकारों को सुरक्षा संबंधित सुझाव और निर्देश देना ताकि वे किसी भी अनहोनी से सुरक्षित रहें।

पुलिस और स्वर्णकारों के बीच सहयोग बढ़ाना ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। स्वर्णकारों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाना।

बैठक में गोमती ज़ोन के समस्त थाना अंतर्गत आने वाले सर्राफा की दुकानों के संचालक एवं स्वर्णकार संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर सुझाव दिए कि त्योहारों के दौरान चोरी, लूट एवं अन्य अपराधों को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

पुलिस विभाग ने सभी स्वर्णकारों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को प्रदान करें और त्योहार के दौरान सावधानी बरतें।

इस बैठक का आयोजन स्वर्णकारों और पुलिस के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित करने के लिए किया गया था, ताकि दोनों पक्ष मिलकर एक सुरक्षित और खुशहाल त्योहार सुनिश्चित कर सकें।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *