संविधान प्रदत्त मानव अधिकारों का हनन आज भी जारी है- राम इकबाल सिंह

संविधान प्रदत्त मानव अधिकारों का हनन आज भी जारी है- राम इकबाल सिंह

 सबको रोजगार का अवसर देना होगा – रामेश्वर पाण्डेय
बलिया (जागरूक एक्सप्रेस)। जनपद की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था डा० अम्बेडकर सोशल वेलफेयर सोसायटी असनवार की संस्थापिका स्व० अनुरागी देवी की 11 वीं पुण्यतिथि  *राम अइगा प्रसाद अनुरागी फाऊंडेशन*  के प्रधान कार्यालय *ग्रीनहट*  पर  *वंचित अधिकार दिवस* के रुप में मनाई गई।  इस अवसर पर  मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए चिलकहर क्षेत्र के पूर्व  भाजपा विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा कि आजादी के 78 साल बीतने के बावजूद  आज भी देश की एक बहुत बड़ी आबादी अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित हैं। एक तरफ मुट्ठी भर लोग और अमीर होते जा रहे हैं तो  दुसरी तरफ गरीब और गरीब होते जा रहे हैं।   एक तरफ ऐसे लोग हैं , जो खाना खाते समय यह सोचते हैं कि क्या – क्या खायें। दुसरी तरफ ऐसे लोग हैं जो खाना खाते समय यह सोचते हैं कि क्या खायें ? यानि की एक बड़ी आबादी को मूलभूत सुविधाएं नसीब नहीं हो पा रही है। देश के अन्दर सामाजिक न्याय पर नजर डाली जाये तो आज भी संविधान प्रदत्त मानव अधिकारों का हनन जारी है , जो बहुत ही चिंता की बात है।
        विशिष्ट अतिथि के रुप में सम्बोधित करते हुए बलिया लोकसभा सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पाण्डेय  के प्रतिनिधि एवं उनके पुत्र श्री रामेश्वर पाण्डेय  ने कहा कि देश में सुधार के क्षेत्र में बहुत सारे कार्य हुए हैं , लेकिन जिस स्तर पर कार्य होना चाहिए था , वह नहीं हो पाया है। आज भी सामाजिक , आर्थिक , राजनैतिक, धार्मिक और शैक्षणिक क्षेत्र के साथ – साथ जीवन के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बहुत कुछ किये जाने की जरुरत है। इसके लिए विशेष नीतियां बनानी होगी और सबको रोजगार का अवसर देना होगा।
        अपने अध्यक्षीय संबोधन में बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी  शनि कुमार ने कहा कि देश के अन्दर सामाजिक और आर्थिक विषमता को दूर करने के लिए संसाधनों का समान वितरण करते हुए शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में विशेष निवेश करने की जरूरत है। यही नहीं सामाजिक सुरक्षा के उपायों को मजबूती से लागू करना होगा।  समाज में विभिन्न तरह के हो रहे  भेदभाव को दुर करना होगा तथा हाशियें पर पड़े देश की एक बहुत बड़ी आबादी को उन्हें संविधान प्रदत्त   उनके मौलिक अधिकारों को व्यवहार में लाने के लिए सतत संघर्ष करना होगा , तब कहीं जाकर हम उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाकर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं , जो एक तरह से समय की मांग है।
            इस अवसर पर बृजेन्द्र सिंह  ( जिला अध्यक्ष – प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ) , संजय कुमार पाण्डेय  ( जिलाअध्यक्ष – भारतीय पत्रकार संघ ) , हीरामणि  (पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर बसपा ) ,  कर्णेश सिंह , (पूर्व जिलाध्यक्ष – ग्राम प्रधान संघ बलिया) , प्रदीप सिंह (जिला महामंत्री – भारतीय जनता पार्टी बलिया) ,  हर्षदेव  , जिलाध्यक्ष – ग्राम विकास अधिकारी संघ बलिया) , श्री शाहनवाज खान (अभिनेता – टेली फिल्म) ,  मनीष निगम एडवोकेट  (पूर्व जिला संयोजक बसपा) ,  धनंजय कुशवाहा जी (पूर्व मण्डल प्रभारी – जन अधिकार पार्टी) , श्री अंजनी कुमार  मुकुल  ,  डी०एस०पुष्कर , भोला प्रसाद जी ( पूर्व ब्लाक प्रमुख ) ,  अरविन्द कुमार पाण्डेय “पप्पू जी” ( पत्रकार दैनिक जागरण) , श्री मुन्ना राम जी ,  दिनेश राजभर  (ब्लाक अध्यक्ष – कांग्रेस कमेटी चिलकहर) ,  जितेन्द्र कुमार राजभर (ब्लाक अध्यक्ष – राजभर संगठन) , मुन्नू राम जी (ब्लाक अध्यक्ष – अटेवा रसड़ा) ,  हरिन्द्रानंद जी  पुजारी , पराग राम , सुनील वर्मा , सुमितीष कुमार रंजन  ,  संतोष धुसिया , श्री दिनेश कुमार ,  अजीत राजभर , अमित कन्नौजिया  ( सभी प्रधानगण ) ,  सतीश सिंह (पूर्व प्रधान) ,  कमलाकर पाण्डेय  ,  श्रीनिवास जोशी  , पंकज महाजन  ,  जगजीवन राम  , सुनील कुमार बेदी  , यशवंत कुमार पिंटू , राजकुमार भारती , मनीष कुमार , योगेन्द्र प्रजापति  , उमेश राजभर  ,  अमरनाथ वर्मा  ,  राजेश कुमार , सुरेन्द्र राम , अमीचंद कनौजिया ,  ओमकार वर्मा  सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *