स्कूली बस पलटने से दर्जनों बच्चे घायल

स्कूली बस पलटने से दर्जनों बच्चे घायल

 

गंभीर रूप से घायल बच्चों को दीनदयाल अस्पताल भेजा गया

 

 

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ रिंग रोड पर बुधवार की शाम बड़ा हादसा हुआ। वाजिदपुर पंचकोशी तिराहे के पास स्कूली बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में कुल 43 बच्चे सवार थे, जिनमें से कई बच्चे घायल हुए। जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौदा बाजार स्थित पीपीएस स्कूल के बच्चों का टूर सर्वेद मंदिर, उमरहां गया था। लौटते समय हरहुआ रिंग रोड पर बस डिवाइडर चढ़कर पलट गई। मौके पर बड़ागांव पुलिस तुरंत पहुंची और घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ में मामूली रूप से घायल बच्चों का इलाज किया गया, जबकि चार गंभीर रूप से घायल बच्चों को दीनदयाल अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी वाराणसी उप जिलाधिकारी पिंडरा डीसीपी गोमती जॉन वह एडीसीपी गोमती जॉन सहित बड़ागांव की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घायलों को दीनदयाल अस्पताल भिजवाया वही हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। लोगों ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कराया। दुर्घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल सुरक्षित है। कुछ को मामूली चोंटे आई जिनका इलाज जारी है।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *