प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री,किया दर्शन-पूजन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री,किया दर्शन-पूजन

  •  सावन में तीसरी बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में मुख्यमंत्री ने टेका मत्था
  •  प्रधानमंत्री शनिवार सुबह सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में करेंगे विशाल जनसभा
  •  प्रधानमंत्री करीब 2200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण
  •   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की करेंगे अगवानी

 

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर शाम काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। यह उनकी सावन मास में बाबा विश्वनाथ के दरबार में तीसरी बार हाजिरी रही। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को होने वाले वाराणसी दौरे से ठीक एक दिन पहले हुआ। सीएम योगी शनिवार को प्रधानमंत्री की वाराणसी एयरपोर्ट पर अगवानी करेंगे। इसके पहले वह उनके कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह करीब 2200 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंच चुके हैं।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *