धूमधाम से चौबेपुर कस्बा की दुर्गा प्रतिमा विसर्जित

धूमधाम से चौबेपुर कस्बा की दुर्गा प्रतिमा विसर्जित

 

वाराणसी/चौबेपुर। स्थानीय कस्बा मे प्रियदर्शनी मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा के प्रतिमा को सर्व प्रथम बाजार के स्टेशन रोड बस स्टैंड रोड गाज़ीपुर रोड के साथ बलुआ रोड पर जुलुस निकालकर धूम-धाम से विदा कर सोनबरसा स्थित तालाब में विसर्जित किया गया।बता दें कि मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने विसर्जन से पहले मां दुर्गा की पहले महिलाओ ने आरती उतारी और रंग गुलाल उड़ाते हुए युवा भक्त ढोल नगाड़ों के साथ देवी गीत पर जमकर ठुमके लगाए। इसके बाद माता रानी के जयकारों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर भक्तों ने कहा कि नौ दिनों तक माता रानी की पूजा-अर्चना करने के बाद आज देवी मां को विदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मां को विदा करते हुए उन्हें काफी दुःख हो रहा है और आज से घर में उनके बिना सुना-सुना लगेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मां को विदा करते हुए सुख और समृद्धि की कामना करते है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से एसीपी सारनाथ अतुल अंजान थाना प्रभारी चौबेपुर जगदीश कुशवाहा निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्रा शिव प्रकाश मिश्रा पंकज यादव महिला निरीक्षक रोशनी सिंह पूजा गुप्ता मौजूद रहे।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *