दो वर्ष से भटक रही महिला को दो दिन में मिला न्याय

दो वर्ष से भटक रही महिला को दो दिन में मिला न्याय

 

एसडीएम ने वरासत दर्ज कर महिला को दी खतौनी

 

वाराणसी।पिंडरा तहसील में चलाए जा रहे वरासत अभियान में शुक्रवार को दो वर्षों से भटक रही एक विधवा को दो दिन में न्याय मिल गया।एसडीएम की पहल पर वरासत दर्ज कर खतौनी मिलने पर उसके छोटे से बच्चे और महिला के खुशी का ठिकाना नही रहा।

बताते चलें कि फुलपुर निवासी विधवा कुसुम देवी के पति दिनेश पटेल की मौत दो वर्ष पूर्व एक दुर्घटना के दौरान हो गई। पति के मौत के बाद वह वरासत दर्ज कराने के लिये वह लेखपाल से लगायत वकीलों के यहाँ चक्कर लगा रही थी। वरासत दर्ज करने की मोटी रकम मांग रहे थे। लेकिन दो दिन पूर्व किसी के सलाह पर एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा से अपनी व्यथा सुनवाई तो उन्होंने उसके आवेदन को लेकर उसे दो दिन बाद ही बुलाकर वरासत दर्ज कराने के बाद खतौनी दी। खतौनी मिलने पर बच्चों संग तहसील आई महिला के आँखों मे आँसू झलक पड़े।

वही इस बाबत एसडीएम ने कहाकि वरासत दर्ज करने का अभियान अगस्त माह से चल रहा है। अब तक 453 लोगों के वरासत दर्ज करने की कार्रवाई हो चुकी। किसी भी वरासत दर्ज कराने में समस्या किसी भी तरह को वह कार्य दिवस पर मिलकर समस्या समाधान प्राप्त कर सकता है।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *