स्टेट अवार्डी शिक्षक का गांव में हुआ भव्य स्वागत

स्टेट अवार्डी शिक्षक का गांव में हुआ भव्य स्वागत

 

पिंडरा/ वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित नवाचारी शिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय का उनके गृह गांव गड़वां नरायनपुर शुक्रवार को सायंकाल में ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

ग्रामीण प्रदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में पिंडरा ब्लॉक के कम्पोजिट स्कूल रमईपट्टी के शिक्षक कमलेश को अंगवस्त्र ,स्मृतिचिन्ह व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर होमगार्ड विभाग से अवकाश प्राप्त सभा शंकर राय ने इसे ग्राम सभा की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया तो स्वास्थ्य विभाग से अवकाश प्राप्त प्रताप सिंह ने इसे गांव के लिए गौरवपूर्ण कहा। प्रदीप श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री पांडेय हम सभी के लिए आइकन बन गए हैं। इस दौरान ग्राम सभा के वरिष्ठ नागरिक कृपाशंकर मिश्रा, सत्य प्रकाश पांडेय, शिक्षक मनोज सिंह, रविंद्र नाथ पांडेय, दीना पांडेय, राघवेंद्र, जयशंकर सिंह राकेश श्रीवास्तव, आनंद सिंह, बृजेश सिंह, काशी सिंह, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल , विनोद भगवानदास, गौरव , राजन कैलाश, रत्नेश , भोला, कालिका, अरविंद समेत अनेक लोग रहे।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *