चोरी की तीन बाइकों संग पांच अभियुक्त गिरफ्तार     चौबेपुर/ वाराणसी ।स्थानीय पुलिस ने

चोरी की तीन बाइकों संग पांच अभियुक्त गिरफ्तार चौबेपुर/ वाराणसी ।स्थानीय पुलिस ने

 

चौबेपुर/ वाराणसी ।स्थानीय पुलिस ने जाल्हूपुर से चोरी की तीन बाइक के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि तीन अक्टूबर को मार्कंडेय महादेव मंदिर परिसर से एक बाइक चोरी हो गयीं।अभिषेक चौबे पुत्र स्व राजकुमार चौबे निवासी प्रसादपुर मंगारी ने 11 अक्टूबर को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।इसके बाद पुलिस मुखबिर के सहारे शनिवार को चार बजे भोर में जाल्हूपुर से चोरी की तीन बाइक जिसमे दो हीरो स्प्लेंडर व एक हीरो ग्लैमर बरामद कर अभियुक्त अखिलेश यादव निवासी बभनौली कला थाना खानपुर गाजीपुर, प्रदीप यादव बभनौली ,खानपुर गाजीपुर, अंकित यादव निवासी टेकारी, चोलापुर, परिश्रम यादव निवासी चाँदपुर,थाना चौबेपुर एवं अतुल तिवारी निवासी पचराव ,चौबेपुर को घेरा बन्दी कर गिरफ्तार कर लिया।एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार परिश्रम यादव शातिर बदमाश है इसके विरुद्ध चौक, चौबेपुर, चंदौली सहित लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।बरामद करने वाली टीम में सबइंस्पेक्टर पंकज यादव,प्रभाकर सिंह, कांस्टेबल मिथिलेश यादव,विशाल प्रसाद,अमित सरोज व गुलशन कुमार शामिल रहे।

Related post

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य…

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ दिनांक 12/05/2026 को शिहान अख्तर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।…
एयरटेल ने यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई 5जी साइट्स के साथ अपने नेटवर्क का विस्तार किया    399 के रिचार्ज पैक में 28 दिनों के लिए पूरी तरह अनलिमिटेड 4जी और 5जी डेटा प्लान

एयरटेल ने यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई…

लखनऊ: भारत की अग्रणी टेलीकॉम सर्विस प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने आज घोषणा की है कि उसने पिछले…
ये कैसा ओवरब्रिज! जो बनकर भी राहगीरों को नहीं दे पा रहा रास्ता

ये कैसा ओवरब्रिज! जो बनकर भी राहगीरों को नहीं…

  जर्जर व क्षतिग्रस्त रास्तों से गुजर रहे राहगीर व परीक्षार्थी एक किमी के सफर के लिए 5 किमी का चक्कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *