*बस व ट्रक में टक्कर, दोनो चालक घायल, यात्रियों को हल्की चोटे

*बस व ट्रक में टक्कर, दोनो चालक घायल, यात्रियों को हल्की चोटे

 

पिंडरा।

फूलपुर थाना क्षेत्र के कैथौली मोड़ पर शनिवार की अपराह्न सवा 3 बजे बस व ट्रक में हुई टक्कर में दोनो वाहनों के चालक बुरी तरह घायल हो गए। वही अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई।

बताया जाता है कि रोडवेज की बस सवारी को लेकर सुल्तानपुर जा रही थी। तभी कैथौली मोड़ के पास बस पिंडरा के तरफ मुड़ गई, तभी जौनपुर के तरफ से चावल लादकर प0 बंगाल की तरफ जा रही ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें ट्रक सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। वही बस में अगले हिस्से में टक्कर होने से विपरीत दिशा में हो गई। जिससे उसके ड्राइवर मो0 सलिर 50 निवासी दरगाह शरीफ निजामपट्टी थाना कोतवाली सुलतानपुर बुरी तरह घायल हो गया। वही ट्रक गड्ढे में पलटने से ट्रक चालक मो0 नदीम 35 वर्ष निवासी पहाड़ पट्टी बागों वाली थाना मंडी मुजफ्फरनगर घायल हो गया। दोनो घायलो को पुलिस की मदद से पीएचसी पर इलाज के लिए भेजा गया। जहाँ हाथ पैर व सिर में गम्भीर चोट होने पर रेफर कर दिया गया।

वही घटना में बस में सवार आधा दर्जन लोगों को हल्की चोटे आई। जो दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना हो गए। वही बस व ट्रक के टक्कर से दोनो तरफ वाहनों का जाम लग गया।

Related post

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य…

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ दिनांक 12/05/2026 को शिहान अख्तर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।…
एयरटेल ने यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई 5जी साइट्स के साथ अपने नेटवर्क का विस्तार किया    399 के रिचार्ज पैक में 28 दिनों के लिए पूरी तरह अनलिमिटेड 4जी और 5जी डेटा प्लान

एयरटेल ने यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई…

लखनऊ: भारत की अग्रणी टेलीकॉम सर्विस प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने आज घोषणा की है कि उसने पिछले…
ये कैसा ओवरब्रिज! जो बनकर भी राहगीरों को नहीं दे पा रहा रास्ता

ये कैसा ओवरब्रिज! जो बनकर भी राहगीरों को नहीं…

  जर्जर व क्षतिग्रस्त रास्तों से गुजर रहे राहगीर व परीक्षार्थी एक किमी के सफर के लिए 5 किमी का चक्कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *