राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शिक्षकों ने दिखाई प्रतिभा

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शिक्षकों ने दिखाई प्रतिभा

 

पिंडरा।द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल बाबतपुर में हुई। खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग के लोगों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शिक्षको ने भाग लिया। शुभारंभ बीईओ चोलापुर नागेंद्र सरोज व जयपुरिया की प्रिंसिपल सुधा सिंह ने किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्रवण कुमार ने किया।

उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ के बैनर तले आयोजित प्रतियोगिता में बैडमिंटन के डबल्स के इवेंट में भदोही के शिक्षक चंद्र कांत पटवा व गौरव यादव ने 11/15, 15/08, 15/09 से जौनपुर के शिक्षक राधेश्याम मौर्य बाबा एवं अशोक त्रिपाठी को हराकर विजेता रहे। इसी के साथ सिंगल्स के इवेंट में भदोही के शिक्षक चंद्र कांत पटवा ने गौरव यादव को 30/26 से हराकर विजेता हुए । क्रिकेट में वाराणसी ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 193 रन बनाया । जवाब में जौनपुर की टीम 182 रन ही बना पाई। पहला मैच जयपुरिया स्कूल और जौनपुर के बीच खेला गया जिसमें जौनपुर ने टॉस जीतकर बैटिंग किया गया जौनपुर ने 180 रन बनाया जवाब में जयपुरिया मात्र 56 रन पर आल आउट हो गई। दूसरा मैच वाराणसी और प्रयागराज के बीच खेला गया। प्रयागराज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाये। जवाब में वाराणसी ने 140 रन बना कर मैच जीत गया। इस दौरान जूनियर शिक्षक संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिमा कुमारी , जिला महामंत्री रविंद्र नाथ यादव, वैभव श्रीवास्तव, शैलेंद्र नारायण सिंह, राधेश्याम मौर्य , अशोक त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार रहे।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *