जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील बेल्थरा रोड में सुनी जनशिकायतें 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील बेल्थरा रोड में सुनी जनशिकायतें 

राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश
बलिया। जनपद बलिया के सभी तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर ने तहसील बेल्थरा रोड में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
        जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 160  शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 12 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। समाधान दिवस में पेंशन,भूमि विवाद,प्रधानमंत्री आवास,राशन, सड़क,नालियों,अवैध कब्जा,अंश निर्धारण तथा सड़क बनाए जाने आदि से सम्बन्धित मामले आए, जिसमें संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।समाधान दिवस में शिकायतकर्ता ने अवगत कराया कि आवास बनाने के लिए एक लाख रुपए मिला था,किंतु ग्राम प्रधान ने 75 हजार रूपये ही दिया, शेष 25 हजार रूपये अपने पास रख लिया, जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी सीयर को स्वयं जाँच कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 वी0 पी0 द्विवेदी एवं उप जिलाधिकारी श्री निशांत उपाध्याय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related post

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…
पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *