
पूर्व केंद्रीय मंत्री को प्रदेश का चुनाव अधिकारी बनाए जाने पर हर्ष
- उत्तर प्रदेशवाराणसी
- October 19, 2024
- No Comment
- 89
वाराणसी/मिर्जामुराद । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी व सांसद डा.के. लक्ष्मण द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्र नाथ पांडेय को उत्तर-प्रदेश के संगठन का चुनाव अधिकारी बनाएं जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश उर्फ अखंड प्रताप सिंह, संजीव सिंह गौतम, विशाल सिंह, श्वेतांक तिवारी, ज्ञानप्रकाश पांडेय, अनुराग सिंह, विजय सिंह, अमित, प्रशांत, अनिल चौबे, भोला मिश्रा, पिन्टू सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, सभाजीत यादव, प्रदीप फौजी, नन्दकिशोर पटेल, विन्देश सिंह समेत अन्य भाजपाजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की हैं।