बच्चों के सपनो को नई उड़ान देने के लिए लगा करियर मेला

बच्चों के सपनो को नई उड़ान देने के लिए लगा करियर मेला

 

वाराणसी/मिर्जामुराद : लालपुर गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल पर सोमवार को छात्र-छात्राओ के भविष्य के सपनो को नई उड़ान देने हेतु पंख पोर्टल के माध्यम से करियर मेला का आयोजन किया गया।

मेला में सेना, शिक्षा, पुलिस, मीडिया, कारोबार समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए अपनी रुचि अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर छात्रों को तैयारी करने की बात रखी।उन्होंने बताया कि जीवन में शिक्षा के बगैर कुछ नही हो सकता, हालांकि हर क्षेत्र में रोजगार हैं।भविष्य में अनेक सुनहरे अवसर मिलेंगे।

छात्र-छात्राओ द्वारा करियर हब का रूम भी सजाया गया था।रूम में सभी विषयों से संबंधित करियर को दर्शाया गया था।

मुख्य अतिथि के रूप में डा.निशा यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव व एसआई रामचन्द्र उपस्थित रहे।अध्यक्षता डा.प्रभात कुमार झा संचालन अरविंद एवं अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक रमाशंकर यादव ने किया।

इस अवसर पर ग्रामप्रधान ओमप्रकाश यादव, सेवानिवृत्त मेजर कमला, अभय तिवारी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ‘पिन्टू’ (पत्रकार) राजेश सिंह, सभाजीत यादव (कारोबारी), राहुल पाठक, महेंद्र, रागिनी, उपेंद्र, मनोज, धर्मेन्द्र समेत अन्य उपस्थित रहे।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *