जिलाधिकारी ने जनपद बलिया के चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की 

जिलाधिकारी ने जनपद बलिया के चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की 

चकबंदी प्राधिकारियों को मानक कारगुजारी व वादों के निस्तारण में प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 
       बलिया (जागरूक एक्सप्रेस)  ।   जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग जनपद बलिया के चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की।
             जिलाधिकारी ने विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के दौरान ग्राम की प्रगति मानक कारगुजारी के अनुसार तथा चकबंदी वादों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए चकबंदी प्राधिकारियों को मानक कारगुजारी व वादों के निस्तारण में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।    जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान चकबंदी प्राधिकारियों को मौके पर जाकर लोगों की चकबंदी से संबंधित समस्याओं को सुनकर निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि चकबंदी कार्यों को समय से संपादित किया जाय। उन्होंने कहा कि चकबंदी लेखपालों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाय। उन्होंने अपर जिलाधिकारी श्री डी0 पी0 सिंह से कहा कि चकबंदी लेखपालों की डायरी को आकस्मिक रूप से चेक किया जाय।
     बैठक में उपसंचालक चकबंदी श्री धन राज यादव, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी श्री सचेंद्र कुमार सिंह व श्री नरेंद्र सिंह सहित विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *