बालीवाल प्रतियोगिता का उद्घाटन डीसीपी गोमती जोन ने किया*

बालीवाल प्रतियोगिता का उद्घाटन डीसीपी गोमती जोन ने किया*

 

पिंडरा।क्षेत्र के बावतपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजिय स्व जय समर बहादुर सिंह स्मृति अंतर विद्यालयी दो दिवसीय बाली बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार ने करते हुए खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें बिना किसी दबाव में बेहतर खेल खेलने की बात कही और कहा कि जिंदगी में यदि सफल होना है तो एक खिलाड़ी के गुण को आत्मसात करे जैसे स्थिति कैसी भी हो लेकिन जीत का जज्बा बराबर बना रहना चाहिये । बालीबाल प्रतियोगिता के प्रथम मैच में तुलसी विद्या निकेतन नगवा और वाराणसी पब्लिक स्कूल राजातालाब के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी पब्लिक स्कूल ने तुलसी विद्या मंदिर को तीन सेट के रोमांचक मैच में हरा दिया है । प्रतियोगिता में कुल 28 टीमो भाग ले रही है । प्रतियोगिता का शुभारम्भ डीसीपी गोमती जोन ने किया ।प्रतियोगिता में मुख्य रूप से उप निदेशक परितोष सिंह, सहायक निदेशक प्रखर सिंह ,प्रशासनिक निदेशक अवधेश सिंह ,प्रधानाचार्या सन्ध्या सिंहः, शैलेन्द्र सिंहः समेत कई अन्य लोग मौजूद थे ।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *