काशी नरेश अनंत नारायण सिंह ने निभाई परंपरा,नागरीप्रचारिणी सभा में किया संध्यावंदन

काशी नरेश अनंत नारायण सिंह ने निभाई परंपरा,नागरीप्रचारिणी सभा में किया संध्यावंदन

 

नागरीप्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल ने किया काशी नरेश का अभिनंदन

 

वाराणसी। रविवार की शाम हिंदी भाषा, साहित्य और देवनागरी लिपि के सबसे पुराने आँगन नागरीप्रचारिणी सभा में एक सदी पुराना समय फिर से जीवित हो उठा, जब काशिराज परिवार के प्रतिनिधि श्री अनंत नारायण सिंह अपने लाव-लश्कर और राजपरिवार के सदस्यों के साथ हाथियों पर सवार होकर वहाँ पधारे और सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल के कक्ष में संध्यावंदन भी किया ।

पिछले 125 से प्रतिवर्ष काशीनरेश नाटी इमली मैदान के विश्वप्रसिद्ध लक्खी मेले भरत मिलाप में शामिल होने के बाद संध्यावंदन के लिए नागरीप्रचारिणी सभा में पधारते रहे हैं. महाराज के पूजापाठ के लिए सभा के प्रधानमंत्री का कक्ष उपयोग में लिया जाता है. यह परंपरा एक सदी पुरानी है. हाल के वर्षों में कोरोना महामारी और मुक़दमों के कारण इस परिपाटी में व्यवधान आ गया था; लेकिन पिछले बरस ख्यात रंगनिर्देशक और कवि व्योमेश शुक्ल के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद यह परंपरा नए उत्साह के साथ फिर से शुरू हुई है।

संध्यावंदन के उपरांत सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल ने तिलक लगाकर महाराज का स्वागत किया और उन्हें सभा द्वारा प्रकाशित पुस्तकें भेंट कीं. महाराज जी ने भी व्योमेश शुक्ल को सगुन की राशि भेंट की।

Related post

चेतगंज पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

चेतगंज पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

  वाराणसी। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ चेतगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मांझा बरामद किया। थाना प्रभारी पवन पांडेय और…
नवरात्रि पर शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

नवरात्रि पर शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

  वाराणसी। आगामी नवरात्रि पर्व पर शैलपुत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व सुगम दर्शन-पूजन तथा यातायात…
नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *