श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए-सत्येंद्र कुमार

श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए-सत्येंद्र कुमार

  • जिलाधिकारी ने श्रावण माह के पहले दिन शूलटंकेश्वर मन्दिर, भीमचंडी, रामेश्वर और कर्मदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

 

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने श्रावण माह के पहले दिन शुक्रवार को शूलटंकेश्वर मन्दिर, भीमचंडी, रामेश्वर और कर्मदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण कर वहां के व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इन स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को चुस्त दुरुस्त रखने पर विशेष जोर देते हुए निर्देशित किया कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह सुनिश्चित हो कि उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिले।

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक साफ़ सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी गंगा के किनारे नाव और गोताखोरों की तैनाती करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय बना कर सावन मास के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित कराई जाएं। उन्होंने प्रमुख शिवालयों एवं उसके आसपास के क्षेत्र में समुचित साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मियों की तैनाती के साथ कूड़े एवं मलबे की नियमित उठान सुनिश्चित कराए जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने दर्शन पूजन भी किया।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *