एयरटेल की सख़्त कारवाही: उत्तरप्रदेश (पूर्व) में 1 करोड़ 50 लाख यूज़र्स को रियल टाइम में सुरक्षा प्रदान की

एयरटेल की सख़्त कारवाही: उत्तरप्रदेश (पूर्व) में 1 करोड़ 50 लाख यूज़र्स को रियल टाइम में सुरक्षा प्रदान की

 

वाराणसी। भारत की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने उत्तरप्रदेश (पूर्व) में बढ़ती ऑनलाइन धोखाधड़ी के ख़िलाफ़ अपने मिशन में उल्लेखनीय प्रगति की घोषणा की है। देशभर में एआई आधारित फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम के लॉन्च के तहत एयरटेल ने उत्तरप्रदेश (पूर्व) में मात्र 56 दिनों के भीतर 1 करोड़ 50 लाख से अधिक यूज़र्स को सफलतापूर्वक ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाया है। इस पहल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, अमित गुप्ता, सीईओ – उत्तरप्रदेश (पूर्व), भारती एयरटेल ने कहा, एयरटेल में, हम अपने ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की फ़्रॉड से बचाने के लिए समर्पित हैँ। आज, हमें अपना फ़्रॉड डिटेक्शन सलूशन पेश करते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है, जिसका उद्देश्य हर प्लेटफॉर्म पर सभी ग्राहकों की सुरक्षा को बढ़ाने और नये ख़तरों से सुरक्षा प्रदान करना हैl हमें विश्वास है की हमारा समाधान उत्तरप्रदेश (पूर्व) के ग्राहकों को साइबर ख़तरों से व्यापक सुरक्षा प्रदान करेगा, जिससे वे निश्चिन्त हो कर डिजिटल दुनिया का आनंद ले सके l” लॉन्च के बाद मात्र 56 दिनों में ही एयरटेल ने पूरे देश में 212,526 से ज़्यादा खतरनाक लिंक्स को ब्लॉक किया है और 14.3 करोड़ से अधिक ग्राहकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित किया है

Related post

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य…

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ दिनांक 12/05/2026 को शिहान अख्तर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।…
एयरटेल ने यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई 5जी साइट्स के साथ अपने नेटवर्क का विस्तार किया    399 के रिचार्ज पैक में 28 दिनों के लिए पूरी तरह अनलिमिटेड 4जी और 5जी डेटा प्लान

एयरटेल ने यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई…

लखनऊ: भारत की अग्रणी टेलीकॉम सर्विस प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने आज घोषणा की है कि उसने पिछले…
ये कैसा ओवरब्रिज! जो बनकर भी राहगीरों को नहीं दे पा रहा रास्ता

ये कैसा ओवरब्रिज! जो बनकर भी राहगीरों को नहीं…

  जर्जर व क्षतिग्रस्त रास्तों से गुजर रहे राहगीर व परीक्षार्थी एक किमी के सफर के लिए 5 किमी का चक्कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *