मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘वनवास’ 20 दिसंबर को होगी रिलीज

मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘वनवास’ 20 दिसंबर को होगी रिलीज

मुम्बई भारतीय फिल्म जगत के चर्चित निर्माता व निर्देशक अनिल शर्मा के द्वारा दशहरे के अवसर पर अपनी नई फिल्म ‘वनवास’ की घोषणा किए जाने के बाद से सिनेप्रेमियों के दिलोदिमाग में इस फिल्म के रिलीज डेट को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। ज़ी स्टूडियोज़ के सहयोग से निर्मित इस फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा अब उठ गया है। यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्ड वाइड, 20 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। ‘गदर : एक प्रेम कथा’, ‘अपने’ और ‘गदर 2’ जैसी सुपर हिट फिल्मों के बाद मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘वनवास’ को निर्देशक अनिल शर्मा की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। लेखक, निर्माता व निर्देशक अनिल शर्मा इस फिल्म को लेकर इन दिनों काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनकी इस ड्रीम प्रोजेक्ट में नाना पाटेकर और ‘गदर 2’ के स्टार उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। कलियुग की रामायण को स्क्रीन पर नए अंदाज में अनिल शर्मा ने पेश किया है, जो एक टाइमलेस थीम पर रोशनी डालेगी। यह दिखाएगी कि कैसे फर्ज, सम्मान, और अपने कर्म के परिणाम जिंदगी को आकार देते हैं।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *