जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने की ‘वनवास’ की घोषणा….!

जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने की ‘वनवास’ की घोषणा….!

मुम्बई । बॉलीवुड निर्देशक अनिल शर्मा ने ‘गदर 2’ की सफलता के बाद, अपनी अगली फिल्म ‘वनवास’ की घोषणा की है। ज़ी स्टूडियोज़ के सहयोग से बनने वाली इस फिल्म में फर्ज, सम्मान और इंसान द्वारा किए गए काम के परिणाम उनके जीवन को कैसे बदलते हैं, दिखाया गया है। ‘गदर : एक प्रेम कथा’ और ‘गदर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर ज़ी स्टूडियोज़ और अनिल शर्मा अब ‘वनवास’ नाम की एक और दमदार कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं। ‘वनवास’ का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज होने के बाद सिनेदर्शकों में उत्साह बढ़ गया है और सबको फिल्म के बारे में और डिटेल्स का इंतजार है। वीडियो में फिल्म की एक्साइटमेंट को जबरदस्त विजुअल्स और एक धमाकेदार बैकग्राउंड स्कोर के साथ कैप्चर किया गया है। इसमें ‘राम राम…..’ गाना भी है, जो फिल्म के दिव्य माहौल को और बेहतर बनाता है और ये गाना अपनी रिलीज के साथ बेशक दर्शकों के दिलों को जीतने वाला है। ‘वनवास’ आज के पारिवारिक रिश्तों पर एक नया नजरिया पेश करता है, और हमें यकीन है कि यह दर्शकों को असल में एक अनूठा अनुभव देगा। मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘वनवास’ में यह बताने का प्रयास किया गया है कि अपने ही देते हैं अपनों को… वनवास, कलियुग की रामायण को स्क्रीन पर नए अंदाज में अनिल शर्मा पेश करने जा रहे हैं। यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्ड वाइड रिलीज़ की जाएगी।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *