संगीत एवं मंच कला संकाय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए 5 दिवसीय ओरियेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

संगीत एवं मंच कला संकाय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए 5 दिवसीय ओरियेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

  वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित संगीत एवं मंच कला संकाय में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 वे प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय ओरियेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संकाय के पंडित ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में स्नातक व परास्नातक के नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय तथा संकाय की गौरवशाली विरासत, विशिष्टता तथा समृद्ध परंपरा के साथ साथ विद्यार्थियों के कल्याण व विकास के अवसरों व सुविधाओं के बारे में अवगत कराया जा रहा है। ओरियेंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन छात्र अधिष्ठाता प्रो. अनुपम कुमार नेमा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकाय प्रमुख प्रो. संगीता पंडित ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विश्वविद्यालय के प्रति जुड़ाव की भावना को और सशक्त करना है। उन्होंने संकाय की गौरव गाथा को विद्यार्थियों के साथ साझा किया और बताया कि इस संकाय को अनेक महान विभूतियों ने अपनी मेहनत से सींचा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ओरियेंटेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी विश्वविद्यालय के विविध पहलुओं से अवगत होंगे तथा महामना व बीएचयू के मूल्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप अग्रसर होंगे। छात्र अधिष्ठाता प्रो. अनुपम कुमार नेमा ने विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं एवं छात्रवृत्तियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु काशी हिन्दू विश्वविद्यालय अनेक योजनाओं का संचालन कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे इन पहलों का लाभ लें तथा विश्वविद्यालय में अपने शिक्षा काल का सदुपयोग कर उज्जवल भविष्य की ओर प्रगति करें। विद्यार्थी सलाहकार डॉ. ज्ञानेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि पांच दिन के इस ओरियेंटेशन कार्यक्रम के दौरान विविध विषयों पर संवाद सत्र आयोजित किये जा रहे हैं। विद्यार्थी कल्याण समिति के संयोजक डॉ. निखिल भगत द्वारा सत्रों का समन्वय किया जा रहा है। इस दौरान संकाय के शिक्षक, कर्मी तथा विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपलब्ध रहे।

Related post

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य…

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ दिनांक 12/05/2026 को शिहान अख्तर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।…
एयरटेल ने यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई 5जी साइट्स के साथ अपने नेटवर्क का विस्तार किया    399 के रिचार्ज पैक में 28 दिनों के लिए पूरी तरह अनलिमिटेड 4जी और 5जी डेटा प्लान

एयरटेल ने यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई…

लखनऊ: भारत की अग्रणी टेलीकॉम सर्विस प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने आज घोषणा की है कि उसने पिछले…
ये कैसा ओवरब्रिज! जो बनकर भी राहगीरों को नहीं दे पा रहा रास्ता

ये कैसा ओवरब्रिज! जो बनकर भी राहगीरों को नहीं…

  जर्जर व क्षतिग्रस्त रास्तों से गुजर रहे राहगीर व परीक्षार्थी एक किमी के सफर के लिए 5 किमी का चक्कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *