मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन

 

चौबेपुर (वाराणसी)। एसओएस बालग्राम वाराणसी में आज गुरुवार को मिशन शक्ति फेस ५ के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्यवक्ता ममता रानी, एडीसीपी महिला अपराध व विशिष्ट अतिथि बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष स्नेहा उपाध्याय एवं अनिता चौधरी, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट से रही। कार्यशाला का उद्देश्य बालिकाओं का आत्मबल मजबूत कर सुरक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य प्रदान करना रहा। एडीसीपी ने अपने संबोधन में समाज व पुलिस के बीच तालमेल बनाते हुए क्राइम कंट्रोल पर जोर दिया। पॉस्को एक्ट से सभी को अवगत करवाया व बाल विवाह को एक बड़ा अपराध बताया। तत्पश्चात एडीसीपी ने एसओएस बालग्राम द्वारा चलाए जा रहे परिवार सशक्तिकरण के लाभार्थियों को राशन, खेलकूद व पाठ्य सामग्री का वितरण किया। मुख्यअतिथि ने एसओएस बालग्राम द्वारा चलाए जा रहे किनशिप कार्यक्रम की भी काफी प्रशंसा की तथा इसे समाज के लिए वरदान बताया। मनोज सिंह ने बताया कि किनशिप कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों का पालन पोषण परिवार के बीच रख कर किया जाता है जिससे बच्चें व परिवार दोनों की जरूरतें पूरी हो जाती है। चौबेपुर थाने की महिला प्रभारी पूजा गुप्ता ने वूमेन ट्रैफिकिंग व मिशन बचपन से सभी को अवगत करवाया।

सभी अतिथियों ने बालग्राम के सभी घरों का दौरा किया व बच्चों से मिले। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ सिंह व संयोजन सूर्यप्रकाश सिंह, सौरभ चतुर्वेदी, इला गोगोई, काजल, वैशालिनी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बालग्राम की सहायक निदेशिका शैली मित्तल ने किया।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *