सभी गो आश्रय स्थलों पर पशुओं के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

सभी गो आश्रय स्थलों पर पशुओं के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

 

  • जिलाधिकारी ने किया निराश्रित गोवंश संरक्षण के संबंध में समीक्षा बैठक

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों, पशुओं को हरे चारे, पानी, भूसा और चारागाह की भूमि का प्रबन्धन एवं हरे चारे के उत्पादन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी 49 गोवंश आश्रय स्थलों पर पशुओं को हरे चारे, पानी साइलेज और भूसे की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा गर्मी से बचाव के लिए तिरपाल और ग्रीन नेट लगाए गए हैं।

जिलाधिकारी ने सभी गो आश्रय स्थलों पर पशुओं के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में संयुक्त निरीक्षण करने का निर्देश बीडीओ, एडीओ व पशु पालन विभाग के अधिकारियों को दिया। साथ ही निरीक्षण की फोटोग्राफ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर जून माह तक सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवा लिए जाए और विकास भवन में एक कंट्रोल रूम स्थापित कर सभी स्थलों की निगरानी कराने का निर्देश दिए।

उन्होंने पशुओं को गर्मी से बचाव हेतु सभी गौशालाओं में काऊ शेड स्प्रिंकलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद की अपंजीकृत गो-आश्रय स्थलों का पंजीकरण अवश्य करा लिया जाए।उन्होंने सभी बीडीओ को अपने क्षेत्र के एक एक गो आश्रय स्थलों पर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से वर्मीकम्पोस्टिंग से खाद बनाने हेतु प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशालाओं से सुपुर्द गोवंश पशुओं की जियोटैगिंग अवश्य कराने के निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ हिमांशु नागपाल, डीडीओ, पीडी डीआरडीए, सीवीओ समेत सभी बीडीओ,एडीओ और डिप्टी सीवीओ मौजूद रहे।

Related post

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…
पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *