एसुस ने गेमिंग की दुनिया में रखा एक और कदम

एसुस ने गेमिंग की दुनिया में रखा एक और कदम

  • आरटीएक्स से लैस नए टीयूएफ और आरओजी सीरीज़ के एंट्री-लेवल लैपटॉप्स के साथ

पुणे। भारत की नंबर 1 गेमिंग ब्रांड रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) की कंपनी एसुस इंडिया ने अपने आरओजी और टीयूएफ गेमिंग सीरीज़ में पाँच नए हाई-परफॉर्मेंस मॉडल लॉन्च किए हैं। ये डिवाइसेज खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जो हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग की दुनिया में नए हैं, लेकिन प्रीमियम एक्सपीरियंस से कोई समझौता नहीं करना चाहते। ये नए लैपटॉप गेमिंग के साथ-साथ क्रिएटिव कंटेंट बनाने वालों के लिए भी शानदार अपग्रेड है। टीयूएफ गेमिंग ए16 और टीयूएफ गेमिंग एफ16 में एनवीडिया® जीफोर्स आरटीएक्स™ 5070 जीपीयू तक की पावर है और ये दोनों मॉडल दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ मजबूत और टिकाऊ डिज़ाइन भी देते हैं। एसुस ने गेमिंग टेक्नोलॉजी को और आगे बढ़ाते हुए 2025 की एनवीडिया जीपीयू सीरीज़ के साथ आरओजी जेफ़ायरस जी14 आरटीएक्स 5060 के साथ और आरओजी स्ट्रिक्स जी16 आरटीएक्स 5070 और 5060 वेरिएंट्स भी पेश किए हैं। इन नए लैपटॉप्स के साथ एसुस आरओजी एक बार फिर से गेमिंग का स्तर ऊपर उठा रहा है, जिसमें शानदार परफॉर्मेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी और पूरी तरह से इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस शामिल है।

गेमिंग लाइनअप की नई रेंज पर टिप्पणी करते हुए, एसुस इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, कंज़्यूमर और गेमिंग पीसी, अर्नोल्ड सू ने कहा* , -;2025 का नया रओजी और टीयूएफ लाइनअप एसुस की गेमिंग इनोवेशन की सीमाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एनवीडिया जीफोर्स आरटीएक्स 50-सीरीज के नए जीपीयू और नेक्स्ट-जेन प्रोसेसर को शामिल कर हम हर गेमर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन प्रदर्शन, पोर्टेबिलिटी और मजबूती प्रदान कर रहे हैं। हम हमेशा नई और अनोखी सोच व अनुभवों की तलाश में रहते हैं, और यही अनुभव हम भारतीय गेमिंग कम्युनिटी को देना चाहते हैं। वर्षों से एसुस आरओजी ने अपने गेमिंग प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को दमदार और विविध मशीनों के साथ मजबूत किया है और ये नया लाइनअप भी कुछ कम नहीं है। इस लॉन्च के साथ, हम भारत में आरओजी इकोसिस्टम को और सशक्त बना रहे हैं, ताकि गेमर्स और क्रिएटर्स को परफॉर्मेंस-फर्स्ट डिवाइसेज की एक विस्तृत रेंज मिल सके।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *