शिक्षा विभाग और इन्वॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन ने स्कूल में मनाई दीवाली

शिक्षा विभाग और इन्वॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन ने स्कूल में मनाई दीवाली

 

पिंडरा/ वाराणसी।शिक्षा विभाग और इन्वॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन ने मिलकर “मेरा स्कूल, मेरे चैम्पियंस, मेरी दिवाली” कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय नहियां पिंडरा में हुआ। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षा विभाग की टीम को एक साथ लाकर एक अविस्मरणीय अनुभव बनाया। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर स्कूल की दीवारों और कक्षाओं को रंगों से सजाया, जिससे स्कूल का वातावरण और भी जीवंत और आनंदमय हो गया।

कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव व ग्राम प्रधान पति संदीप सिंह द्वारा कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। तत्पश्चात हैंड पेंटिंग में बच्चों के साथ सम्मिलित हुए और दिया बनाकर दिवाली विद्यालय में त्योहार मनाया गया। अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया और स्कूल को सामुदायिक संपत्ति के रूप में संजोने का संदेश दिया। इन्वॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन के संदीप कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को साझा करते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों की शैक्षणिक यात्रा में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।

इस दौरान प्रधानाध्यापक आनंद पांडे, नोडल नितेंद्र श्रीवास्तव, जगदीश नारायण, प्रकाश दुबे, विमल कुमार व अमर सिंह के साथ अभिभावको ने सहभागिता दिखाई।

Related post

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य…

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ दिनांक 12/05/2026 को शिहान अख्तर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।…
एयरटेल ने यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई 5जी साइट्स के साथ अपने नेटवर्क का विस्तार किया    399 के रिचार्ज पैक में 28 दिनों के लिए पूरी तरह अनलिमिटेड 4जी और 5जी डेटा प्लान

एयरटेल ने यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई…

लखनऊ: भारत की अग्रणी टेलीकॉम सर्विस प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने आज घोषणा की है कि उसने पिछले…
ये कैसा ओवरब्रिज! जो बनकर भी राहगीरों को नहीं दे पा रहा रास्ता

ये कैसा ओवरब्रिज! जो बनकर भी राहगीरों को नहीं…

  जर्जर व क्षतिग्रस्त रास्तों से गुजर रहे राहगीर व परीक्षार्थी एक किमी के सफर के लिए 5 किमी का चक्कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *