पीएम मोदी से मिलने जाते समय कांग्रेसियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

पीएम मोदी से मिलने जाते समय कांग्रेसियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

वाराणसी/पिंडरा।पीएम मोदी से मिलने के लिए घर से निकलते वक्त कांग्रेसियों को फूलपुर इंस्पेक्टर ने हिरासत में ले लिया। कार्यक्रम समाप्ति तक थाने में बैठाए रखा।

कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजीव राम राजू, एडवोकेट लोकेश सिंह, राकेश सिंह रिशु व रतन सेठ पीएम से मिलने के लिए तय कार्यक्रमानुसार शहर की तरफ जा रहे थे तभी फूलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने रास्ते मे उन्हें हिरासत में ले लिया और थाने पर लाकर बैठा दिया।

वही थाने पर कांग्रेसियों के हिरासत में होने की सूचना पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, अशोक सिंह, लोकेश कुमार सिंह, संतोष मौर्य, रामश्रृंगार पटेल, रविन्द्र कुमार, वृजेश कुमार जैसल, चक्रवर्ती पटेल, विनोद यादव, भूपेन्द्र सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता पहुच गए और पुलिसिया कार्रवाई के प्रति विरोध जताया।

पीएम मोदी के देर शाम रवाना होने के बाद कांग्रेसियों को थाने से छोड़ दिया गया। इस दौरान उनके मोबाइल को भी पुलिस ने कब्जे में ले रखा था।

Related post

चेतगंज पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

चेतगंज पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

  वाराणसी। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ चेतगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मांझा बरामद किया। थाना प्रभारी पवन पांडेय और…
नवरात्रि पर शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

नवरात्रि पर शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

  वाराणसी। आगामी नवरात्रि पर्व पर शैलपुत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व सुगम दर्शन-पूजन तथा यातायात…
नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *