स्तरीय योगासन में पिंडरा की अनन्या सिंह को मिला प्रथम स्थान

स्तरीय योगासन में पिंडरा की अनन्या सिंह को मिला प्रथम स्थान

 

वाराणसी/पिंडरा।आज से दो दिन पुर्व अयोध्या में संपन्न प्रदेश स्तरीय बालिका योगासन प्रतियोगिता अंतर्गत 14 वर्षीय संवर्ग में वाराणसी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया पिण्डरा विकास खंड अंतर्गत अहरक गांव निवासिनी अनन्या सिंह ने प्रतियोगिता के रिदमिक इंवेट्स की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वहीं वाराणसी की इस टीम को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। अनन्या की इस सफलता पर उनकी माता दिव्या सिंह पिता संजय कुमार सिंह एवं दादा धनी शंकर सिंह विद्यालय के शिक्षकों और क्षेत्रीय लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

बताते चलें की स्थानीय थानाक्षेत्र के उपरोक्त गांव निवासी अनन्या पिण्डरा विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय रमईपट्टी में कक्षा 8 की छात्रा है जो अपनी प्रतिभा के बल पर विद्यालय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में सफल हुई है। बिटिया की सफलता से पुरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Related post

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…
पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *