प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय अभिनेत्री साई पल्लवी ने परिवार संग देखी गंगा आरती

प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय अभिनेत्री साई पल्लवी ने परिवार संग देखी गंगा आरती

वाराणसी। प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय अभिनेत्री साई पल्लवी रविवार को परिवार संग वाराणसी पहुंची। उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की विश्व प्रसिद्ध आरती में भाग लिया। वैदिक रीति से मां गंगा का पूजन-अर्चन करते हुए उन्होंने इस अनुभव को अविस्मरणीय बताया। आरती के दौरान साई पल्लवी कभी ताली बजाती तो कभी मां गंगा को नमन करती नजर आईं।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा और कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने साई पल्लवी और उनकी मां का अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद देकर स्वागत किया। आरती के बाद अभिनेत्री ने गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में लिखा, “आज मां गंगा की आरती के दौरान हमें काशी में ईश्वर का आभास हुआ। यह अनुभव मेरे जीवन का यादगार लम्हा रहेगा।”

आरती के दौरान घाट पर मौजूद श्रद्धालु और पर्यटकों ने साई पल्लवी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक दशाश्वमेध घाट पर रुककर उन्होंने मां गंगा की दिव्यता का आनंद लिया। साई पल्लवी का यह धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव न केवल उनके लिए बल्कि घाट पर मौजूद सभी भक्तों के लिए भी खास रहा। मां गंगा की आरती की दिव्यता ने अभिनेत्री को मंत्रमुग्ध कर दिया और काशी के इस पावन अनुभव को उन्होंने अपने हृदय में सहेज लिया।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *