एक्सपोजर विजिट के तहत छात्र व छात्राओं ने किया सारनाथ का भ्रमण

एक्सपोजर विजिट के तहत छात्र व छात्राओं ने किया सारनाथ का भ्रमण

 

वाराणसी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत पिंडरा ब्लाक के छात्र छात्राओं को बुधवार को एक्सपोजर विजिट के तहत सारनाथ का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया और उन्हें सारनाथ के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

पिंडरा विकास खण्ड के मेधावी और एक्सपोजर विजिट के तहत चयनित 100 छात्र छात्राओं को शिक्षको का एक समूह उन्हें लेकर बस द्वारा रवाना हुआ। बीआरसी पिंडरा से बीईओ विनोद कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर सारनाथ भ्रमण हेतु रवाना किया। एक्सपोजर विजिट के तहत सारनाथ में पुरातात्विक स्थल, उपदेश स्थली, संग्रहालय का भ्रमण करके काफी प्रसन्न दिखे और बहुत कुछ आध्यात्मिक जानकारियां भी प्राप्त किया । जिसका नेतृत्व स्वयं पिंडरा ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा कर रहे थे। इस दौरान छात्र छात्राओ को विभाग द्वारा बैग व टीशर्ट भी दिया गया।

एक्सपोजर विजिट टीम के साथ एआरपी अजय सिंह, नोडल शिक्षण संकुल डॉक्टर शिव प्रकाश सिंह ,अखिलेश मिश्रा, विनय सिंह, गरिमा सिंह आकांक्षा केसरी ,अनीता जैसल रही।

Related post

चेतगंज पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

चेतगंज पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

  वाराणसी। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ चेतगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मांझा बरामद किया। थाना प्रभारी पवन पांडेय और…
नवरात्रि पर शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

नवरात्रि पर शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

  वाराणसी। आगामी नवरात्रि पर्व पर शैलपुत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व सुगम दर्शन-पूजन तथा यातायात…
नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *