मेरठ में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता रेफरी नामित हुईं बिभा मौर्य, खेल जगत में हर्ष

मेरठ में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता रेफरी नामित हुईं बिभा मौर्य, खेल जगत में हर्ष

सठियांव/आज़मगढ़। मेंरठ में पांच दिवसीय 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं। जिला फ़ैजाबाद की राष्ट्रीय टीम की नेतृत्व जनपद आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र के ग्राम हाज़ीपुर निवासनी बिभा मौर्या को रेफरी नामित किये जाने से क्षेत्र के पहलवानों में हर्ष व्याप्त है।
डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान उत्तर प्रदेश स्टेडियम अयोध्या के प्राचार्य हरबंश सिंह ने जनपद आजमगढ़ की बिभा मौर्या को रेफरी के रूप में नामित किया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला में आयोजित 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता को आगामी 23 से 27 अक्टूबर तक बालिका वर्ग में रेफरी की भूमिका निभाएंगी। जिसकी जानकारी मिलते ही कुश्ती के पहलवानों में खुशी की लहर दौड़ी गई। कोंच बिभा मौर्या ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है मै उसको ईमानदारी व पुरी निष्ठा के साथ निभाउंगी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अवधेश कुमार यादव, सुरेश यादव, दीपक सिंह, पवन यादव, अश्वनी सिंह, धनंजय मौर्य, संध्या पाल, साबरमती मौर्या, सेजल मौर्या, अन्नू यादव, सारिका ने बधाई दी है।

Related post

चेतगंज पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

चेतगंज पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

  वाराणसी। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ चेतगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मांझा बरामद किया। थाना प्रभारी पवन पांडेय और…
नवरात्रि पर शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

नवरात्रि पर शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

  वाराणसी। आगामी नवरात्रि पर्व पर शैलपुत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व सुगम दर्शन-पूजन तथा यातायात…
नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *